मुस्लिम पुलिसकर्मियों को रमजान में दी गई विशेष अनुमति वापस

रांची। रमजान में राजधानी रांची में तैनात मुस्लिम पुलिसकर्मियों को रोजाना शाम चार बजे छुट्टी देने के सरकारी आदेश को वापस ले लिया गया है। साथ ही शुक्रवार को नमाज के लिए दिन के 12 बजे से दो बजे तक की दी गई अनुमति भी वापस ले ली गयी है। और पढ़ें : विधायक बंधु तिर्की के खिलाफ ईडी ने की जांच शुरू उल्लेखनीय है कि बुधवार को रांची पुलिस की ओर से अपने मातहत मुस्लिम कर्मचारियों के लिये यह आदेश जारी किये गये थे लेकिन कुछ घंटे बाद ही…

Read More

रांची में कश्मीरी युवकों के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस…

रांची। रांची के डोरंडा में कश्मीरी युवक के साथ मारपीट करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार डोरंडा थाना क्षेत्र में गर्म कपड़े का व्यापार करने वाले कुछ कश्मीरी युवकों के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की है और उन्हें जल्द से जल्द शहर छोड़ कर जाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई गई। मारपीट के शिकार कश्मीरी युवक ऊनी कपड़ों का…

Read More

पुलिस और पीएलएफआई में मुठभेड़, कई सामान बरामद

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस और पीएलएफआई में शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से चली फायरिंग के बाद पुलिस को भारी पड़ता देख दिनेश गोप और उसका दस्ता भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस ने घटनास्थल से पीएलएफआई उग्रवादियों के पिट्ठू, बैग और अन्य दैनिक उपयोग के सामान काफी मात्रा में बरामद किया है। पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है। और पढ़ें : एक्सेल एंटरटेनमेंट की…

Read More

जुआ खेलते 11 लोगों को तिलैया पुलिस ने गिरफ्तार…

घटनास्थल से ₹410100 नगद एवं बाहर खड़े बलेनो कार से 50,000 नगद बरामद कोडरमा: पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देशानुसार तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तालाब के समीप एक मकान में जुआ संचालन की गुप्त सूचना पर सोमवार की रात तिलैया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार की सुबह तिलैया थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा तिलैया थाना क्षेत्र के इंदारवा छठ तलाब रोड स्थित सौरभ कुमार…

Read More

लुटा की नहीं फिर भी की ताबड़तोड़ फायरिंग. देखे वीडियो …

पेट्रोल पंपों पर लूट की घटना का जिक्र तो आपने कई बार सुना होगा। एक घटना सामने आई है जिसमे ना तो लुट हुई पर ना ही हत्या। अजमेर के एक पेट्रोल पंप पर लोग उस वक्त हैरानी में आ गए, जब एक शख्स रिवॉल्वर लहराता हुआ आया और पंप के ऑफिस पर जाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग कचहरी रोड गुजराती स्कूल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर हुई। यहां दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए, इसमें से एक बदमाश ने उतरकर ऑफिस पर तीन गोलियां चलाई, इसके…

Read More

Ranchi Police : कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर वे तुरंत रांची पुलिस से संपर्क करें। शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

रांची के पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस संस्मरण दिवस के मौके शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को किया गया सम्मानित इस अवसर पर एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने शहीद पुलिसकर्मियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि रांची पुलिस हमेशा शहीद के परिजनों के साथ है। कभी भी किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर वे तुरंत रांची पुलिस से संपर्क करें। SSP ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश और राज्य के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों…

Read More

Jharkhand : भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ पीएलएफआई एरिया कमांडर सहित छह उग्रवादी गिरफ्तार

Chaibasa : उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर हरि सिंह सांडी पूर्ती उर्फ मोदी समेत छह उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उनकी गिरफ्तारी टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबोंगा जंगल से हुई है। और पढ़ें : Business : कौन से है वो दिग्गज शेयर, जिन्होंने एक झटके में निवेशकों को करोड़ों का फायदा करा दिया, जाने इस संबंध में शनिवार को एसपी अजय लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार होने वाले एरिया कमांडर के अलावा ददुआ पूर्ति, डॉन…

Read More

Jharkhand : जेंट्स पार्लर महिला संचालक की मिली लाश, हत्या की गुत्थी सुलझाने जुटी पुलिस

Jamshedpur : झारखण्ड के जमशेदपुर शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब कंपनी गेट के ठीक सामने स्थित जेंट्स पार्लर महिला संचालक की मिली लाश। बताया जा रहा है कि पार्लर में काम करने वाली न्यू बारीडीह की रहने वाली कोमल कौर की लाश उसके ही पार्लर से बरामद किया गया है। उसके गले में दुपट्टा से गला घोंटने का दाग भी मिला है,जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि उक्त महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गयी है। पार्लर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।…

Read More

युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का नगड़ी में एक युवक का शव मिला है। कोल डंप के पास एक युवक की हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने कोल डंप में एक युवक का शव देखा। युवक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं। जिसके बारिश की सूचना नगड़ी थाना पुलिस को दी गई, मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में…

Read More

झारखंड : तुरंत मिलेगी क़ानूनी सलाह, आम लोगों के लिए थानों में नियुक्त होंगे वकील, ये है प्रक्रिया

झारखण्ड : थानों में हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल कानूनी मदद मिलेगी। झारखण्ड राज्य के थानों में आम लोगों की सहूलियत के लिए वकील प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। वकील झालसा के पैनल एडवोकेट होंगे, जो थानों में हिरासत में लिए गए और गिरफ्तार किए गए लोगों को तत्काल कानूनी मदद देगे। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) ने अपने 96 पैनल वकीलों को थानों में प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया है। थानों में मानवाधिकार का पालन कराने के लिए वकीलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। यदि…

Read More