नवीन पटनायक मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों ने दिया त्यागपत्र

नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण रविवार को भुवनेश्रर। नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में शनिवार को नवीन पटनायक मंत्रिमंडल से सभी 20 मंत्रियों ने त्यागपत्र दे दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद समस्त मंत्रियों ने अपना-अपना त्यागपत्र भेज दिया है। अब रविवार सुबह 11.45 बजे नया मत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। और पढ़ें : हैदराबाद गैंगरेप के तीन और आरोपित पकड़े गए, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग आज सुबह तक किसी भी मंत्री के पास मुख्यमंत्री के…

Read More

ओडिशा में छह माह में 6 सौ नाबालिग लडकियों के साथ हुआ है दुष्कर्म

भुवनेश्रर । ओडिशा राज्य में छह  माह में छह सौ नाबालिग लडकियों के साथ दुष्कर्म हुआ है । विधानसभा में राज्य के गृह राज्य मंत्री कैप्टन दिव्यशंकर मिश्र ने विधायक सौम्य रंजन  पटनायक द्वारा पूछे गये सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि इस वर्ष के पहले छह माह में 604 नाबालिग लडकियां दुष्कर्म का शिकार हुई । जबकि पिछले साल राज्य में दुष्कर्म का शिकार होने वाली नाबालिग लडकियों की संख्या 1430 थी ।उन्होंने बताया कि पिछले साल राज्य में दुष्कर्म के संबंध में दर्ज किये गये मामलों…

Read More

संघ की मांग- पूरे देश में लागू हो एनआरसी

भुवनेश्वर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पंजिका (एनआरसी) पूरे देश में लागू होना चाहिए।  भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय़ कार्यकारी मंडल की बैठक के अंतिम दिन पत्रकारों द्वारा इस संबंध में पूछे गये सवाल के उत्तर में भैय्याजी जोशी ने यह बात कही ।उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार का कार्य है कि देश में घुसपैठियों की पहचान करे  और नीति बनाकर उसके आधार पर कार्रवाई करे।  अभी तक यह प्रयोग केवल असम में हुआ है । इसे पूरे…

Read More

ओडिशा ने 2,435 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को दी मंजूरी

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में 2,435 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी। इससे राज्य में 5,432 लोगों के लिए रोजगार के मौके सृजित होंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ए.के. त्रिपाठी की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय एकल खिड़की प्राधिकरण (एसएलएसडब्ल्यूए) की बैठक में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में खाद्य प्रसंस्करण, रसायन, धातु, बुनियादी ढांचा, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा समेत अन्य क्षेत्रों की परियोजनाओं को अनुमति दी गई है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रस्तावित परियोजनाओं…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी ने ओड़िशा का लिया जायजा, एक हजार करोड़ की सहायता राशि की घोषणा

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार की सुबह ओडिशा का हवाई दौरा किया। उन्होंने समुद्री तूफान फनी के तांडव का जायजा लिया। तूफान के बाद की स्थिति, राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद उन्होंने एक हजार करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भुवनेश्वर पहुंचने पर राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने कहा कि तूफान के बाद की स्थिति से निपटने के लिए मेन,मशीन और मनी की कमी…

Read More

ओडिशा में तूफान फानी से मृतकों की संख्या 12 हुई

भुवनेश्वर। समुद्री तूफान फानी से ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। मयूरभंज जिले में सर्वाधिक चार लोगों की मौत हुई है, जबकि जाजपुर जिले में तीन लोगों की जान गई है। इसके अलावा बालेश्वर, नयागढ़, केंदुझर, पूरी और केंद्रापाड़ा में एक-एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना है।

Read More

फानी के कारण तटीय ओडिशा में भारी नुकसान

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना समुद्री तूफान फानी के पुरी शहर व उसके आसपास लैंड फाल करने के बाद पुरी जिले के साथ साथ गंजाम, खोर्धा, जगतसिंहपुर, कटक व केन्द्रापडा जिले के अनेक स्थानों पर कहर बरपा है। इसके प्रभाव में इन जिलों के विभिन्न स्थानों पर सैकडों की संख्या में पेड़ गिरने के साथ-साथ अनेक बिजली के खंबे गिर गये हैं। इसके अलावा अनेक स्थानों पर दीवार गिरने के समाचार हैं। मौसम विभाग के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरी में लैंड फाल करने के बाद पुरी…

Read More

फानी: तटीय क्षेत्रों से निकाल 25 हजार लोगों काे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

भुवनेश्वर। विशेष राहत कमिशनर ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान फानी के कारण भारी नुकसान होने की आशंका के चलते गुरुवार की सुबह 10 बजे तक तटीय इलाकों से 25 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उल्लेखनीय है कि समुद्री तूफान फानी पुरी से 410 किमी दूर स्थित है। इसके शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे पुरी के पास लैंड फाल करने की संभावना है। इससे पहले राज्य के 13 जिलों के सात लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा…

Read More

अनुगुल में हाथी ने ली तीन महिला समेत 5 लोगों की जान

भुवनेश्वर। अनुगुल जिले के तालचेर इलाके के दो गांवों में गुरुवार को एक जंगली हाथी ने पांच लोगों की जान ले ली। इनमें से चार लोग षंढ गांव के हैं, जबकि एक बुर्जुग सेथपड़ा का रहने वाला था। गुरुवार देर रात षंढ गांव में चार लोग भीषण गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच एक हाथी ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला। हमले में एक ही परिवार के कालिया सअर, बेटी अनीता सअर एवं बहन सारथी सअर की मौत हो गई जबकि गांव की…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला: हम परिवार और पैसों पर आधारित पार्टी नहीं हैं

नई दिल्ली। ओडिशा के सुंदरगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, हम परिवार पर आधारित नहीं है और न ही हम लोग पैसों पर आधारित हैं। कईं पार्टियां पैसों से बनी हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के पसीने से बनी है। क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की बीजेडी सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को…

Read More