बुनियादी व्यवस्थाओं को कर रहे हैं मजबूत : चम्पाई सोरेन

गिरिडीह। मुख्यमंत्री  चम्पाई सोरेन ने कहा कि आज हमारी सरकार गिरिडीह की इस धरती पर कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रही है। रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरत को पूरा करते हुए बुनियादी व्यवस्थाओं को भी मजबूत बनाने का कार्य राज्य सरकार निरंतर कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार यहां के लोगों की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए कृत संकल्पित है। पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी कार्य प्रतिबद्धता के साथ किए गए हैं। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है। हमारी सरकार ने राज्य में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और अपग्रेड करने का काम किया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज नगर भवन, गिरिडीह में आयोजित विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए हैं। पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आने वाले सभी पात्र लोगों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य किया है। पहले यहां के वृद्धजन पेंशन योजना से जुड़ने को लेकर बेवजह परेशान होते थे, उन्हें प्रखंड कार्यालय में दौड़ना पड़ता था। हमारी सरकार ने पूरे झारखंड में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार, अभियान चलाकर लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिला मुख्यालय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी योजनाओं की गठरी लेकर एक-एक गांव और एक-एक घर पहुंचने का काम कर रहे हैं। यह कार्य पूर्व मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व में संभव हुआ। राज्य सरकार के पदाधिकारी गांव-गांव तथा घर-घर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को समझा तथा समस्याओं का निष्पादन त्वरित गति से करने का कार्य किया गया है। हमारी सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप योजनाओं को बनाने का कार्य किया है। सभी योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। वर्तमान समय में राज्य के भीतर सभी पात्र विधवा, दिव्यांग, वृद्ध को पेंशन से जोड़ा गया है। हमारी सरकार अब राज्य के सभी वर्ग की महिलाओं को 50 वर्ष के उम्र से ही पेंशन योजना का लाभ देगी। वहीं एसटी-एससी समुदाय के पुरुषों को भी अब 50 वर्ष के उम्र से ही पेंशन योजना से आच्छादित किया जाएगा। हमारी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व को ही आगे बढ़ाते हुए राज्य की बुनियादी व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर लगी है। हमारी सरकार अबुआ आवास योजना जैसे महत्वपूर्ण योजना को धरातल पर उतरने का कार्य प्रारंभ कर चुकी है। अबुआ आवास योजना के तहत राज्य के 20 लाख पात्र परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने यहां के आदिवासी और मूलवासी के जरूरतों को नजरअंदाज करने का काम किया है। हमारी सरकार यहां के लोगों के जरूरतों के मद्देनजर योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। पिछले 4 वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में जनकल्याण के बहुत सारे कार्य हुए हैं। पिछले दो वर्षों में जरूरतमंद सभी परिवारों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी यूरिया कारखाना का उद्घाटन हुआ है। मेरा मानना है कि इस कारखाने से उत्पादित यूरिया का लाभ झारखंड के किसानों को तभी मिल सकेगा जब उनके खेतों पर पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाई जाए। हमारी सरकार पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के सोच के अनुरूप यहां के किसान भाइयों के खेतों पर साल के 12 महीने पाइपलाइन के जरिए सिंचाई हेतु पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है। हमारी सरकार की सोच है कि राज्य के भीतर असंगठित मजदूरों को संगठित कर उन्हें उनका हक-अधिकार दी जाए। यहां के किसान साल में तीन फसल उगाकर आत्मनिर्भर बन सके इस निमित्त उन्हें हर सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गिरिडीह जिले को 156 योजनाओं की सौगात दी। इनमें 57 योजनाओं का उद्घाटन और 99 योजनाओं की आधारशिला रखी गई। जिसके तहत लगभग 587 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जहां उद्घाटन योजनाओं की राशि 166.75 करोड़ है, वहीं शिलान्यास योजनाओं की राशि 420.16 करोड़ रुपए है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य में किसान के बच्चे, मजदूर के बच्चे, हर गरीब परिवार के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर सके इस निमित्त छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक वृद्धि की गई है। पैसों के अभाव में अब विद्यार्थियों की पढ़ाई न रुके इसके लिए सभी जरूरी सुविधाएं राज्य सरकार दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को निरंतर मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने राज्य के 5 हजार प्राईमरी स्कूलों को बंद करने का कार्य किया था। आज हमारी सरकार राज्य के भीतर संचालित सरकारी विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालयों के अनुरूप अपग्रेड करने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य के भीतर स्थापित निजी औद्योगिक संस्थानों में 75% नियुक्ति स्थानीय लोगों की हो इस निमित्त कानून बनाया गया है। हमारी सरकार की सोच है कि हम यहां के युवा वर्ग को अधिक से अधिक नौकरियां उपलब्ध करा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना संचालित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकार ने 11 लाख राशन कार्ड रद्द किए थे। हमारी सरकार ने पिछले 4 वर्षों में लगभग 25 लाख से ज्यादा परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का कार्य कर दिखाया है। हमारी सरकार ने झारखंड के सभी परिवारों को 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने का कार्य किया है। अब हमारी सरकार 100 यूनिट की जगह 125 यूनिट बिजली राज्य की जनता को नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर गरीब परिवार के घर पर बिजली का मीटर लगाया जाएगा। बिजली से संबंधित सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई भी की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री  हफीजुल हसन, विधायक  विनोद सिंह, पूर्व विधायक  निजामुद्दीन अंसारी,  डॉ. जयप्रकाश वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव  अरवा राजकमल, जिले के उपायुक्त समेत अन्य पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Read More

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्राओं ने किया सड़क जाम

गिरिडीह। सदर क्षेत्र के पूर्णानगर की 70 से अधिक छात्राओं को इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर एडमिट कार्ड नहीं मिलने से आक्रोशित छात्राओं और उनके परिजनों ने सोमवार को गिरिडीह – धनबाद रोड जाम कर जैक बोर्ड के साथ प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्राओं को रोड जाम में स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिला। स्थानीय लोग भी छात्राओं के साथ रोड जाम कर बीच रोड में भी बैठ गए। एक घंटे से अधिक देर तक सड़क जाम लगा रहा , नारेबाजी होती रही। इस दौरान सदर…

Read More

गिरिडीह में नक्सलियों ने लगाए पोस्टर, शहीदी सप्ताह को सफल बनाने का किया आह्वान

गिरिडीह। जिले के नक्सल प्रभावित पीरटांड़ और मधुबन थाना क्षेत्र के छह से अधिक इलाकों में नक्सलियों ने पोस्टर-बैनर लगाकर शहीदी सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया है। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि दोनों थाना इलाके के मधुबन चौक, हरलाडीह, खरपोका और पालगंज में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने पोस्ट लगाकर लोगों से नक्सली शहीद सप्ताह को सफल बनाने का आह्वान किया। नक्सलियों ने पोस्टरबाजी के जरिए लोगो से क्रांतिकारी संगठन भाकपा माओवादी से भी जुड़ने की अपील की है। दोनों थानों की पुलिस ने जानकारी मिलते ही…

Read More

कोडरमा और गिरिडीह में लिथियम का भंडार

रांची: झारखंड के कोडरमा और गिरिडीह की धरती से निकलने वाले अभ्रक की चमक कभी पूरी दुनिया तक पहुंचती थी। अब इंटरनेशनल मार्केट में न तो अभ्रक की डिमांड रही और न ही उसकी खदानें बचीं। हालांकि इसी धरती के भीतर खोजे गए बेशकीमती खनिज लिथियम के बड़े भंडार ने देश में बैटरी आधारित इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री के लिए अपार संभावनाएं जगाई हैं।नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (एनएमईटी) ने भू-तात्विक सर्वेक्षण में पाया है कि कोडरमा और गिरिडीह में लिथियम के अलावा कई दुर्लभ खनिजों का बड़ा भंडार है। पूरी दुनिया…

Read More

रजरप्पा से तारापीठ तक उपासना सर्किट के तहत हो सड़क का निर्माण : चंद्रप्रकाश 

– गिरिडीह सांसद ने नितिन गडकरी से मिलकर की मांग, कहा- झारखंड, बंगाल के लोगों को होगा लाभ Giridih : गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राज मार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर उपासना सर्किट का निर्माण करने की मांग की है।उन्होंने केंद्रीय मंत्री को इस बात से अवगत कराया है की रांची से रजरप्पाजहां मां छिनमस्तिका का एक प्राचीन मंदिर है, यह हिन्दू धर्मावलंबियों आस्था का केंद्र है। यहां से एक सड़क पारसनाथ जो संथाल जनजाति के सर्वोच्च तीर्थ स्थल मरांग बुरू व जैनियों…

Read More

नक्सलियों ने पूर्व उप मुखिया की हत्या की

गिरिडीह। नक्सल प्रभावित डुमरी थाना क्षेत्र के जरीडीह -तेलियाबहियार में मंगलवार देररात हथियारबंद चार भाकपा माओवादियों ने पूर्व उप मुखिया पूर्व उप मुखिया सद्दाम अंसारी उर्फ गुड्डू डुमरी की गोली मारकर हत्या कर दी। और पढ़ें : क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को एनसीबी की चार्जशीट में क्लीन चिट वह तेलियाबहियार में रहते थे। नक्सलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में सात गोलियां गुड्डू के जिस्म में धंस गई। बाद खून से लथपथ गुड्डू पर सरिया से प्रहार किया। सूचना मिलने पर सुबह डुमरी ओर पीरटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची।…

Read More

Jharkhand : झारखंड का एक ऐसा बदहाली इलाका, जहां आज भी प्रसव के लिए महिलाओं को डोली में ले जाया जाता है अस्पताल

Giridih : झारखंड बिहार की सबसे ऊंची चोटी पारसनाथ के बारे में तो आप सभी जानते होंगे. यहां देशभर से पर्यटक घूमने आते है. मगर इसी खूबसूरत चोटी की गोद में बसे मधुबन पंचायत के आदिवासी बाहुल्य इलाक़े की स्थिति के बारे में हमारी राज्य-व्यस्था तक को भी नही पता है. हमारी आधुनिक दुनिया जहां चांद और मंगल तक पहुंच चुकी है वहीं इस गांव की बदहाली का आलम यह है की यहां अभी तक सड़कें भी सही से नसीब नहीं हुई है. और पढ़ें : बुढ़मू थाना के भेलवाटांड़…

Read More

गिरिडीह में महुआ शराब के तीन कारोबारी गिरफ्तार

गिरिडीह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग ने बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकदोनी व चिलगा ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान महुआ शराब के भट्ठी, एक कुंतल जावा महुआ व सैकड़ों लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इसे भी देखें : क्या आप कभी गए हैं रंगरौली धाम! यहां होती है मुर्गे की बलि गिरफ्तार किए गए लोगों में हरीलाल दास, भगीरथ दास व लुटन दास शामिल हैं। इस दौरान टीपू दास, झुपर दास, विस्पत दास…

Read More

गिरिडीह की छात्रा महिमा लोहानी ने 38 वां स्थान प्राप्त कर यूपीएससी परीक्षा में अपना परचम लहराया

गिरिडीह : बीएनएस डी ए वी पब्लिक स्कूल की छात्रा महिमा लोहानी ने पूरे सेवा आयोग ( UPSC ) दवारा आयोजित भारतीय इंजीनियरिंग सेवा ( IES ) रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस्पात व्यवसायी, लोहानी व ममता लोहानी की पुत्री महिमा लोहानी गिरिडीह में पावर हाउस मोहल्ले में रहकर कक्षा सातवीं से 12 वीं तक की शिक्षा बी एन एस डी एवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह से प्राप्त की। इसे भी देखें : आज मिलिये युवा दिलों पर राज करने वाले फैशन कोरिओग्राफर से शुरुआत से ही महिमा…

Read More