भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी जी का “सजल बा देवघर नगरिया” बोल बम गीत ” गीत लॉन्च

भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी जी का “सजल बा देवघर नगरिया” बोल बम गीत ” गीत लॉन्च। आज दिनाँक 03 अगस्त 2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर के संयोजक एवं भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष एवं झारखंड के उभरते भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी का “सजल बा देवघर नगरिया” बोल बम गीत का लॉन्चिंग हिनू स्थित जेड एस क्वायर होटल में पोस्टर का अनावरण एवं ऑनलाइन यूट्यूब पर गीत अपलोड कर किया गया।

https://youtu.be/LmnYbhtB9H0

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता रितेश पांडेय एवं अभिनेत्री प्रियंका रेवड़ी ने भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी के गीत का उदघाटन किया।इस एल्बम में एक गाना है जिसका नाम -सजल बा देवघर नगरिया है।जिसके प्रोड्यूसर -सुमन ठाकुर(देवकी रियलिटी),निर्देशक -आदित्य कुमार,निर्माता -प्रमोद राय, गीत -ऋषभ सिंह,स्टूडियो राजधानी वीडियो फ़िल्म्स स्टूडियो ,संगीत -प्रमोद राय है।सभी लोगों ने इस गीत बनाने को अच्छा प्रयास बताया और भोजपुरी गायक आशुतोष द्विवेदी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल सिंह,रजनीश पांडेय,सूरज प्रसाद ,अमित कुमार, राणा विक्रम सिंह आदि कई लोग उपस्थित थे।यह जानकारी pro संजय पुजारी ने दी।

This post has already been read 1163482 times!

Sharing this

Related posts