राजस्थान विधानसभा चुनाव पर चुनाव आयोग का अहम ऐलान, 9 घंटे की जगह 11 घंटे होगा मतदान

जयपुर: राजस्थान में पहली बार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान नौ घंटे की बजाय ग्यारह घंटे होगा. चुनाव आयोग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मतदान आमतौर पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होता है लेकिन अब ये समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. गौरतलब है कि राज्य में 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था, लेकिन चूरू जिले के सरदारशहर विधानसभा…

Read More

राजस्थान: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 33 उम्मीदवारों की घोषणा

जयपुर: कांग्रेस ने 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 33 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. सूची में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके पूर्व डिप्टी सचिन पायलट, पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी और अन्य के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने गहलोत को सरदारपुर विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है, जबकि पायलट जो को उनकी पारंपरिक टॉनिक विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है।पार्टी ने जोशी को नाथद्वारा विधानसभा सीट से, राज्य इकाई प्रमुख गोविंद दत्तसरा को लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से और हरीश चौधरी को…

Read More

बचपन बचाओ आंदोलन के प्रयासों से दो ट्रैफिकर को 14 साल की कैद

राजस्थान : जयपुर की एक विशेष अदालत ने नाबालिगों की ट्रैफिकिंग के आरोप में दो आरोपियों को 14 साल के कठोर कारावास और 5 लाख 64 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। उल्‍लेखनीय है कि 16 अक्टूबर 2018 को बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के सहयोग से जयपुर के शास्त्रीनगर के सुदामापुरी, पेंटर कॉलोनी में एक इमारत पर रेड एंड रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन को अंजाम दिया था और वहां से कुल 33 बाल मजदूरों को मुक्‍त कराया। सभी बच्‍चे इमारत…

Read More

अट्ठारह करोड़ की धोखाधडी. तीन साल बाद हुई गिरिफ्तरी

जयपुर : पैसा दुगना करके ठगी करने का मामला बहुत बार सुनने को मिलता है ऐसा ही एक मामला तिन साल पहले का है जिसके मुख्य आरोपी की गिरिफ्तरी अब हुई है. विद्याधर नगर थाना पुलिस ने 18 करोड़ रुपये की धोखाधडी कर फरार हुए दो मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने सात सौ लोगों को एक साल में पैसा दुगुना करने का झांसा देकर 18 करोड़ रुपये की ठगी कर फरार हो गए थे और साथ इन दोनों के खिलाफ अन्य कई राज्यों में भी ठगी…

Read More

न्याय प्रणाली बहुत महंगी, सभी को मिले सस्ता न्याय : राष्ट्रपति

– सीजेआई ने कहा- न्याय कभी भी जल्दबाजी में नहीं हो सकता जोधपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि न्याय प्रणाली बहुत महंगी हो गई है। हमें सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा कि सभी व्यक्तियों तक सस्ता न्याय सुलभ हो सके। राष्ट्रपति कोविंद ने शनिवार को जोधपुर हाईकोर्ट के नए भवन के उद्घाटन समारोह में कहा कि सत्य ही हमारे गणतंत्र का आधार है। संविधान ने सत्य की रक्षा करने का महत्वपूर्ण दायित्व न्यायपालिका को सौंपी है। ऐसे में न्यायपालिका की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। हमारे देश में पुराने दौर…

Read More

इटावा : सैफई विश्विद्यालय में प्राइवेट फर्म ने किया करोड़ों का घोटाला, मुकदमा दर्ज

इटावा। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के गढ़ सैफई में बने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान में प्राइवेट फर्म के द्वारा करोड़ों के गबन का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच में दोषी पाए जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोषी फर्म को ब्लैकलिस्ट कर थाना में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय से भुगतान किए जाने के बाद भी आयुर्विज्ञान संस्थान ने प्राइवेट फर्म शाबरीन चौधरी फर्म के द्वारा एक करोड़ 53 लाख 32 हजार 454 रुपये के ईपीएफ का…

Read More

भारत-फ्रांस सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास शक्ति -2019 कल से

जोधपुर। भारत और फ्रांस की सेना के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास शक्ति परीक्षण 31 अक्टूबर को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू होगा। चौदह दिन चलने वाले इस अभ्यास के लिए फ्रांसीसी सेना की टुकड़ी महाजन पहुंच गई है जिसमे 38 सैनिक है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में इंडो-फ्रेंच युद्धाभ्यास शक्ति-2019 आगामी 13 नवंबर तक आयोजित होगा। द्विपक्षीय अभ्यास श्रृंखला का पांचवा संस्करण:  उल्लेखनीय है कि युद्धाभ्यास शक्ति-2019 के बैनर के तहत द्विपक्षीय अभ्यास की श्रृंखला में पांचवा संस्करण है। संयुक्त युद्धाभ्यास संयुक्त राष्ट्र जनादेश के तहत अर्ध-रेगिस्तानी इलाके की पृष्ठभूमि में काउंटर…

Read More

भारत-फ्रांस की सेना करेंगी संयुक्त युद्धाभ्यास

बीकानेर। भारत और फ्रांस की सेना एक बार फिर एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विदेशी प्रशिक्षण नोड में 31 अक्टूबर से 13 नवम्बर तक संयुक्त युद्धाभ्यास ‘शक्ति-2019’ करेगी। इसके लिए फ्रांसीसी सेना की एक टुकड़ी शनिवार, 26 अक्टूबर को यहां पहुंच जाएगी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल सम्बित घोष ने बताया कि भारत और फ्रांस के बीच एक्सरसाइज शक्ति की शुरुआत आठ वर्ष पूर्व 2011 में हुई थी। यह एक द्विवार्षिक एक्सरसाइज है और इसे भारत और फ्रांस में बारी-बारी से आयोजित किया जाता रहा है। सप्त शक्ति…

Read More

किसानों के खातों में अब तक 2068 करोड़ रुपए से अधिक जमा

जयपुर। राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत अब तक 2068 करोड़ रुपए से अधिक किसानों के खाते में जमा हो चुके है। सहकारिता विभाग के रजिस्ट्रार डॉ. नीरज के पवन ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि  इस योजना के लिए 21 अक्टूबर तक राज्य के 64 लाख 32  हजार 495 किसानों द्वारा आवेदन किया गया। जिसमें 55 लाख 71 हजार 384  आवेदन पीएम किसान पोर्टल पर अपलोड़ हो चुकें है। जबकि शेष आवेदन एलजी कोड एवं स्वघोषणा के आधार पर अस्वीकृत होने से अपलोड़ नही…

Read More

पाक की हरकतों को जवाब देने में भारत सक्षम : श्रीपद येसो नाईक

जोधपुर। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाईक ने कहा कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देने में भारत सक्षम है। पाकिस्तान का काम ही तकलीफें देना है लेकिन भारत उसकी हरेक हरकत का जवाब दे सकता है। भारत का मेक इन इंडिया कार्यक्रम आगे बढ़ा है। वे शनिवार को रामदेवरा में बाबा की समाधि दर्शन के बाद मीडिया से रूबरू हुए थे। येसो नाईक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मेक इन इंडिया कार्यक्रम बहुत आगे बढ़ा है। इसके लिए सब लोगों का सहयोग मिल रहा है। यह गौरव की बात है।…

Read More