ठंड से तीन लोगों की मौत

सरायकेला । आरआईटी थाना क्षेत्र में गम्हरिया स्टेशन के समीप स्थित कंसारी टोला में ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सोनू कन्सारी, मोहन लाल कन्सारी तथा गोकुल कन्सारी हैं।  बताया जाता है कि दो दिन पूर्व सोनू कन्सारी की ठंड से तबियत खराब हो जाने के बाद एमजीएम में भर्ती कराया गया था, जिसकी इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। मोहन और गोकुल शुक्रवार सुबह करीब चार बजे शौच के लिए निकले थे। उसके बाद ठंड लगने के कारण दोनों सो गए। परिजनों…

Read More

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, 5 घायल

सरायकेला। राजनगर थानांतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-220 पर तेलाई और केशरगाड़िया के बीच दो कारों में हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। मृतकों में चाईबासा टुंगरी कॉलोनी निवासी इनकम टैक्स अधिवक्ता सुजीत कुमार बोस(50) और जमशेदपुर बारीडीह क्षेत्र के बागुनहातु निवासी ठेकेदार शंकर नामता(45) शामिल हैं।  जानकारी के अनुसार चाईबासा के इनकम टैक्स अधिवक्ता सुजीत कुमार बोस और उनका मित्र बांधपाड़ा निवासी संजय कुमार पाल दोनों सेंट्रो कार  से टाटा से चाईबासा वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में चाईबासा की ओर से आ रही स्विप्ट…

Read More

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली घायल

सरायकेला । सरायकेला जिले के खरसांवा के कुचाई में लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गये हैं।  गुरुवार की सुबह पुलिस द्वारा कुचाई के बांडी में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पहले नक्सलियों द्वारा फायरिंग किये जाने के बाद पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो समाचार लिखे जाने तक जारी है। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही एसपी एस कार्तिक भी खरसावां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि मुठभेड़…

Read More

महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

सरायकेला। कुचाई थानांतर्गत सुरसी गांव के ईचाडीह टोला (बारुहातु पंचायत) में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला और उसके एक बच्चे के शव को कुएं से बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब गांव के लोग कुएं पर पानी भरने आए तो उन्हें कुएं के अंदर एक बच्चे का शव तैरता दिखाई दिया। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में…

Read More

आदिवासी, दलित, पिछड़े वर्ग की बच्चियों को हुनरमंद बना रोजगार देना लक्ष्य : रघुवर दास

सरायकेला। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय की बच्चियों के सशक्तिकरण, उनका आर्थिक स्वावलंबन एवं हुनरमंद बनाकर रोजगार से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है। दास ने कहा कि आपको हुनरमंद बनाने का कार्य योजना के तहत हो रहा है। राज्य में तीन मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं। दो मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। विभिन्न जिलों के सदर अस्पताल का विस्तारीकरण किया जा रहा। ऐसे में हमें कुशल मानव संसाधन की जरूरत होगी। यहीं आपको रोजगार प्राप्त होगा। क्योंकि नर्स की मांग सभी मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल…

Read More

टेलर ने महिला को कुचला, मौत

सरायकेला। आदित्यपुर थाना अंतर्गत टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप शनिवार को तेज रफ्तार टेलर ने एक महिला को कुचल दिया। इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।  महिला की शिनाख्त बसंती महतो के रूप में की गई है। वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के शिवनारायणपुर की रहने वाली थी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव के साथ मुआवजे को लेकर सड़क जाम कर दिया है। मौके पर पहुंचकर पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि बसंती देवी अपने पति बंशीधर महतो के साथ…

Read More

पेंट बनाने वाली कंपनी में आग लगने से लाखों का नुकसान

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित पेंट बनाने वाली कंपनी वॉटसन प्रोलाइट की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से बुधवार रात भीषण आग लग गई। दमकलकर्मियों की घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।आग लगने से लाखों के नुकसान का अंदेशा है। बताया गया कि पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में लगे फ्यूल टैंक में आग लग गयी और देखते ही देखते आगे ने पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कंपनी के मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। जबतक दमकल की गाड़ियां…

Read More

पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में तीन नक्सली गिरफ्तार

सरायकेला। झारखंड के सरायकेला जिले के रायसिंदरी पहाड़ पर 21 आईडी ब्लाट और तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ू हाट में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार तीनों कुख्यात नक्सलियों में जोसेफ पूर्ति, लखन सरदार और एनम हेसा पूर्ति शामिल हैं। सरायकेला एसपी एस कार्तिक ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों कुख्यात नक्सलियों जोसेफ पूर्ति, लखन सरदार और एनम हेसा पूर्ति ने पिछले दिनों जिले…

Read More

किसी से फोन पर बात करने पर पत्नी पर किया चाकू से हमला

सरायकेला। जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्‍नी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्‍पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देकर पति फरार हो गया। बताया गया कि गुरुवार को युुुुवक अजय दास अपनी पत्नी को लेे जाने के लिए ससुराल आया था। तभी महिला के मोबाइल पर किसी व्‍यक्ति का फोन आया तो महिला उससे बात करने लगी, जिससे वहीं खड़ा उसका पति चिढ़ गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करते-करते पति ने चाकू से महिला का गला रेत दिया और मौके से…

Read More

मॉब लिंचिंग मामले में मुख्य आरोपी सहित 11 गिरफ्तार

सरायकेला। झारखंड में सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी के धातकीडीह गांव में शम्स तबरेज नामक युवक की मॉब लीचिंग में हुई  मौत मामले में मुख्य आरोपित सहित 11 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपित प्रकाश मंडल उर्फ पप्‍पु मंडल, भीमसेन मंडल, प्रेमचंग महली, कमल महतो, सोनामो प्रधान, सत्यनारायण नायक, सोनाराम महली, चामू नायक, मैदान नायक, महेश महली और सुमंत महतो शामिल है। एसपी एस कार्तिक ने मंगलवार को बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि…

Read More