महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

सरायकेला। कुचाई थानांतर्गत सुरसी गांव के ईचाडीह टोला (बारुहातु पंचायत) में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला और उसके एक बच्चे के शव को कुएं से बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह जब गांव के लोग कुएं पर पानी भरने आए तो उन्हें कुएं के अंदर एक बच्चे का शव तैरता दिखाई दिया। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहाँ जुटे और शव निकालने लगे। बच्चे का शव निकालने के दौरान कुएं में महिला का भी शव मिला। महिला की पहचान ईचाडीह गांव के राजकिशोर गोप की पत्नी मनीषा गोप (26) तथा बच्चे की पहचान उसके एक वर्षीय पुत्र लव के रूप में की गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। बताया जाता है कि महिला ने आत्महत्या करने से पूर्व घर में सुसाइड़ नोट भी छोड़ा है। हालांकि पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। कुचाई पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दिन महिला का पति राजकिशोर गोप घर पर नहीं था। कुछ दिन पहले ही वह अपने रिश्तेदार के घर बारसिला गया हुआ था। दोपहर को घटना की जानकारी मिलने के बाद वह घर पहुंचा। राजकिशोर दुर्गापूजा में अपने घर आया था। वह जमशेदपुर में मजदूरी करता है।

This post has already been read 12874 times!

Sharing this

Related posts