ईरान में पाकिस्तानी कामगारों की हत्या और शवों के लिए प्रदर्शन कर रहे परिजन

पाकिस्तान ने ईरान में क्रूर हमले में अपने नागरिकों की हत्या की व्यापक जांच की मांग की है. दूसरी ओर, ईरानी विदेश मंत्री सोमवार को इस्लामाबाद में अपने पाकिस्तानी समकक्ष से बात कर रहे हैं। ईरान में मारे गए कई पाकिस्तानी श्रमिकों के परिवारों ने विरोध प्रदर्शन किया है और पाकिस्तान सरकार से उनके प्रियजनों के शव वापस करने की मांग की है। लाने में मदद करें उन्हें ईरान से वापस लाया जाए ताकि उन्हें उनके मूल इलाकों में दफनाया जा सके। गौरतलब है कि शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने…

Read More

अब सोने, चांदी और कीमती धातुओं के सिक्कों पर आयात शुल्क बढ़कर 15 फीसदी

नई दिल्ली। सरकार ने सोने, चांदी और कीमती धातुओं के सिक्कों पर मौजूदा आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है। नई दरें 22 जनवरी से प्रभावी हो गईं है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सोने, चांदी और कीमती धातुओं के सिक्कों पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी होगा। इसमें 10 फीसदी बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) और 5 फीसदी एआईडीसी (कृषि अवसंरचना विकास उपकर) शामिल है। हालांकि, सामाजिक कल्याण अधिभार (एसडब्ल्यूसी) को इससे छूट है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कीमती धातुओं वाले…

Read More

झारखंड राज्य का 23 वां स्थापना दिवस समारोह

कल ही झारखंड राज्य का 23 वां स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धुम धाम से मनाने की पूर्ण तैयारी है। आपके स्मरण हेतु… सौलह श्रृंगार से युक्त 20वीं सदी के आरंभिक दशक में प्रकृति की गोद में बसने वाला झारखंड राज्य निर्माण आंदोलन का बीजारोपण छोटानागपुर उन्नति समाज, छोटानागपुर- संथाल परगना आदिवासी सभा (आदिवासी महासभा), झारखण्ड पार्टी आदि के नेतृत्व में हुआ। 1963 से 1973 तक का समय झारखंड आंदोलन के बिखराव एवं ठहराव का दौर था। 20वीं सदी के अंतिम चतुर्थांश में झारखंड मुक्ती मोर्चा ने नियमित आंदोलन किया…

Read More

एक डाल-डाल, तो दूसरा पात-पात

भारतीय जनता पार्टी 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। इस बार भी भाजपा की सवारी हिन्दुत्व का रथ ही होगा। इसी हिन्दुत्व के माध्यम से उसने 2014 के चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ अपना विजय अभियान आरम्भ किया था। तब से लेकर आज तक हिन्दुत्व के बूते ही भाजपा का विस्तार होता गया और कांग्रेस सिमटती चली गयी। हालांकि, कांग्रेस की कमी को पूरा करने के लिए कई क्षेत्रीय क्षत्रपों ने विभिन्न राज्यों में अपना राजनैतिक विस्तार कर लिया। इन्होंने विगत कुछ वर्षों के…

Read More

एक अनोखी नवरात्रि

त्योहारों का मौसम हो और स्कूल बंद हो। ना पढ़ाई की चिंता, ना होमवर्क की चिंता, इस समय 99% बच्चे, मोबाइल की चपेट में नजर आते हैं । कोई रिल बनाते हुए, तो कोई इंस्टा में । आज के इस वर्तमान स्थिति में एक जगह ऐसा भी है जहां अधिकांश बच्चे, बूढ़े, महिलाएं एवं पुरुष सभी मोबाइल मे नही अपितु भगवान की भक्ति में तल्लीन नजर आते हैं । एक ऐसा स्थल है जहां, सावन में महादेव की पूजा से लेकर भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी, गणेश चतुर्दशी, माता के आगमन…

Read More

बीजेपी को ‘इंडिया’ से डर क्यों लगता है?

आशा है कि इससे लोगों को न्याय मिलेगा और वे सामाजिक समानता हासिल कर सकेंगे। उन्हें उनकी संख्या के अनुपात में शिक्षा और रोजगार क्षेत्रों में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा बिहार ने जाति आधारित जनगणना के नतीजे जारी कर एक बार फिर देश की राजनीति का रुख पलट दिया है. 70 के दशक में आपातकाल के खिलाफ जेपी आंदोलन हो या 90 के दशक में शुरू हुई मंडल राजनीति, दोनों ही मौकों पर बिहार ने बदलाव का नेतृत्व किया। अब जबकि पिछले एक दशक से देश में राष्ट्रवादी राजनीति हावी होती…

Read More

इजरायल और हमास के युद्ध से मानवता पर बढ़ता खतरा

-ललित गर्ग- रूस और यूक्रेन के बाद अब इजरायल और हमास के बीच धमासान युद्ध के काले बादल विश्व युद्ध की संभावनाओं को बल देते हुए लाखों लोगों के रोने-सिसकने एवं बर्बाद होने का सबब बन रहे हैं। युद्ध की बढ़ती मानसिकता विकसित मानव समाज पर कलंक का टीका है। हमास ने नासमझी दिखाते हुए आतंकी हमला करके सोये शेर को जगा दिया है। आतंकी हमले का पहला राउंड इस मायने में पूरा हुआ माना जा सकता है कि उसे अंजाम देने वाले संगठन हमास ने कहा है कि उसका…

Read More

औचित्यहीन प्रतिबंध !

मणिपुर की जानी-मानी अभिनेत्री सोमा लैशराम पर एक स्थानीय सिविल सोसायटी आॅर्गेनाइजेशन कांगलीपाक कानबा लुप (केकेएल) ने तीन वर्ष का प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह सर्वथा चिन्ताजनक है। यह ठीक है कि मणिपुर विगत मई माह से जिस तरह की हिंसा और नफरत के दौर से गुजर रहा है, वह अत्यन्त दुखद है। इस स्थिति ने वहां के लोगों के बीच के आपसी प्यार और विश्वास को बुरी तरह तोड़ा है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि इन कारणों को आधार बना कर राज्य से बाहर देश की…

Read More

नई संसद की ऐतिहासिक पहल ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम ‘

विजय केसरी 19 सितंबर का दिन सदा सदा के लिए एक ऐतिहासिक महत्व का दिन बन चुका है।  आज नई संसद में मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रस्तुत किया। यह बिल बिना किसी रोक-टोक के सर्वसम्मति से पारित हो जाएगा।  देश की आजादी के बाद महिलाओं के आरक्षण पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां विचार जरूर करती रही है,लेकिन इस तरह का मसौदा पहली बार संसद में पेश हुआ है । नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अस्तित्व में आ जाने के बाद वर्तमान में पार्लियामेंट में स्त्रियों की संख्या 82…

Read More

ज्ञानवापी मंदिर क्या है, जानें इसका इतिहास

पुराणों के अनुसार, ज्ञानवापी की उत्पत्ति तब हुई थी जब धरती पर गंगा नहीं थी और इंसान पानी के लिए बूंद-बूंद तरसता था तब भगवान शिव ने स्वयं अपने अभिषेक के लिए त्रिशूल चलाकर जल निकाला। यही पर भगवान शिव ने माता पार्वती को ज्ञान दिया। इसीलिए, इसका नाम ज्ञानवापी पड़ा और जहां से जल निकला उसे ज्ञानवापी कुंड कहा गया। ज्ञानवापी का उल्लेख हिंदू धर्म के पुराणों मे मिलता है तो फिर ये मस्जिद के साथ नाम कैसे जुड़ गया? वापी का अर्थ होता है तालाब। ज्ञानवापी का सम्पूर्ण…

Read More