फानी: तटीय क्षेत्रों से निकाल 25 हजार लोगों काे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

भुवनेश्वर। विशेष राहत कमिशनर ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफान फानी के कारण भारी नुकसान होने की आशंका के चलते गुरुवार की सुबह 10 बजे तक तटीय इलाकों से 25 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उल्लेखनीय है कि समुद्री तूफान फानी पुरी से 410 किमी दूर स्थित है। इसके शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे पुरी के पास लैंड फाल करने की संभावना है। इससे पहले राज्य के 13 जिलों के सात लाख लोगों को तटीय इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राज्य में कुल 3000 तूफान आश्रय स्थल बनाए गए हैं।

This post has already been read 16913 times!

Sharing this

Related posts