ताजा खबरेराँची

मुस्लिम पुलिसकर्मियों को रमजान में दी गई विशेष अनुमति वापस

रांची। रमजान में राजधानी रांची में तैनात मुस्लिम पुलिसकर्मियों को रोजाना शाम चार बजे छुट्टी देने के सरकारी आदेश को वापस ले लिया गया है। साथ ही शुक्रवार को नमाज के लिए दिन के 12 बजे से दो बजे तक की दी गई अनुमति भी वापस ले ली गयी है।

और पढ़ें : विधायक बंधु तिर्की के खिलाफ ईडी ने की जांच शुरू

उल्लेखनीय है कि बुधवार को रांची पुलिस की ओर से अपने मातहत मुस्लिम कर्मचारियों के लिये यह आदेश जारी किये गये थे लेकिन कुछ घंटे बाद ही वापस ले लिया गया। झारखंड राज्यपाल के आदेशानुसार सरकार के संयुक्त सचिव के कार्यालय ज्ञापांक 7ए/सा.अव.-303.01.2009 का 5634/झारखंड राज्य सरकार द्वारा 29.08.2009 के आलोक में विचारोपरांत यह निर्णय किया गया कि राज्य सरकार के कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान माह के दौरान यह सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी देखें : एक बार जरूर जाएं नकटा पहाड़…

इसी पत्र के आलोक में रांची पुलिसकर्मियों के लिए आदेश जारी किया गया था। आदेश की प्रति सभी थाना, ओपी प्रभारी, डीएसपी सहित अऩ्य संबंधित अधिकारी को भेजी गयी थी लेकिन कुछ देर बाद ही इस आदेश को वापस ले लिया गया।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button