लातेहार : लातेहार मंडलकारा से फरार हुआ कैदी विक्की राम मंगलवार को गिरफ्तार हो गया। वह जेल से भागने के बाद चतरा जिले के लावालॉन्ग थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज गांव में छुपा हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर एके गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार विक्की राम को जेल भेजा जा रहा है।गौरतलब है कि शनिवार को लातेहार मंडल कारा से दो कैदी दिलशाद अंसारी और विक्की राम जेल की दीवारों को लांघ कर फरार हो गया था।…
Read MoreCategory: लोहरदग्गा
Lohardaga : पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों पर सांसद ने जताई चिंता
लोहरदगा। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि कोरोना संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार बढ़ोत्तरी आम जनमानस की जेब पर भारी पड़ने लगी है। कांग्रेस पार्टी इसका प्रदेश से लेकर प्रखंड स्तर तक धरना प्रदर्शन के माध्यम से विरोध कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय के समक्ष जिला कांग्रेस कमिटी धरना प्रदर्शन आयोजित करेगी। सांसद शुक्रवार को राजेन्द्र भवन जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पेट्रोल डीजल की बेतहासा मूल्य बृद्धि…
Read MoreLohardaga : सदर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीज ने की आत्महत्या
लोहरदगा। सदर अस्पताल आइसोलेशन वार्ड में भरती कोरोना पॉजिटिव मरीज ने मंगलवार सुबह आत्महत्या कर ली। कुछ दिन पहले ही मरीज की रिपोर्ट आई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाया गया था। सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में वह अकेले था। बेडशीट से पंखे में फांसी लगा लिया। सुबह जब सफाई कर्मचारी वहां गया तो मामले की जानकारी हुई। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही युवक की रिपोर्ट आई थी। युवक महाराष्ट्र के मुंबई से लौटा था, जिसके बाद उसे सिस्टम एकांतवास…
Read Moreशाहीनबाग पर भड़काऊ पोस्ट करने पर युवक की पिटाई, गिरफ्तार
लोहरदगा । सोशल मीडिया में शाहीनबाग पर भड़काऊ पोस्ट के विरोध में एक युवक की पिटाई की गई। मारपीट करने वालों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामपुर का है। जानकारी के मुताबिक भड़काऊ पोस्ट करने पर युवक की पिटाई होने की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत वहां पहुंचे। त्वरित कारवाई करते हुए दोनों पक्षों को समझाते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। मारपीट करने वालों में से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस…
Read Moreकर्फ्यू ड्यूटी में तैनात जवान की ठंड लगने से मौत, पुलिसकर्मियों में रोष
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में कर्फ्यू ड्यूटी में तैनात जवान अजय राम की ठंड लगने से मौत हो गयी। इस घटना से पुलिसकर्मियों में रोष व्याप्त है। पुलिसकर्मियों का आरोप है कि उन्हें अव्यवस्थाओं के बीच ठंड में दिन-रात ड्यूटी करनी पड़ रही है। बताया गया है कि अजय राम पलामू जिले का रहने वाला था। लोहरदगा में हालात बिगड़ने के बाद अन्य जवानों के साथ उसे भी ड्यूटी में तैनात किया गया था। उसे पदमा प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग से लाया गया था। वह पिछले 12 दिनों से जिले में कर्फ्यू ड्यूटी पर तैनात था। पुलिस के मुताबिक अजय राम सोमवार को बाजार में कर्फ्यू…
Read Moreशुक्रवार को कर्फ्यू में पूरे दिन रहेगी ढील, खुलेंगे कार्यालय
लोहरदगा। गुरुवार को कर्फ्यू में दो पालियों में तीन-तीन घंटे की छूट दी गई। इस दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शुक्रवार को पूरे दिन कर्फ्यू में ढील दी जाएगी और सरकारी कार्यालय भी पूरे समय खुलेंगे। गुरुवार को आईजी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि कर्फ्यू में छूट के दौरान लोग घरों से निकले और जरूरत के सामानों की खरीदारी की। प्रशासन ने बैंक और ज्यादा से ज्यादा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी खोलने के लिए प्रोत्साहित किया है। शुक्रवार को कोशिश की जाएगी कि ज्यादा से ज्यादा व्यवसायिक प्रतिष्ठान दिनभर खोले जाएं और पूरे दिन कर्फ्यू में ढील…
Read Moreलोहरदगा में छठे दिन भी कर्फ्यू जारी, उपद्रवियों ने ट्रक में लगायी आग
रांची। लोहरदगा में तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसक घटना के बाद जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए छठे दिन मंगलवार को भी कर्फ्यू जारी है। हालांकि बीती रात उपद्रवियों ने एक ट्रक में आग लगाकर माहौल फिर से खराब करने की कोशिश की लेकिन समय रहते इस पर नियंत्रण पा लिया गया। आज छठे दिन कर्फ्यू में कोई भी ढील नहीं दी गई है। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि पूरे जिले में कर्फ्यू जारी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के जवान तैनात है। सीआरपीएफ को भी…
Read More25 जनवरी की शाम तक कर्फ्यू लगा रहेगा, डीएसपी रैंक के 12 अफसरों को तैनात किया गया
लोहरदगा : सीएए की रैली के बाद बिगड़े हालात पर काबू पा लिया गया है। शहर में प्रशासन ने 2 दिनों के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। शुक्रवार सुबह सड़कों पर सन्नाटा दिखा। ऐहतियात के तौर पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में जैप, सीआरपीएफ और जिलापुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, रांची से लोहरदगा जाने और आने वाली पैसेंजर ट्रेन को आज रद्द कर दिया गया। इसके अलावा, लोहरदगा की ओर से गुजरने वाली एक ट्रेन का रूट डायवर्ट किया गया है। डीआईजी समेत तमाम…
Read Moreस्कूल, कालेज दो दिन के लिए बंद
लोहरदगा। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में गुरुवार को लोहरदगा शहर में जुलूस पर पथराव के बाद शुक्रवार को पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। जिले के स्कूल-कालेजों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। पूरे जिले में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। जिले में आठवीं बोर्ड की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। कर्फ्यू के कारण तमाम सरकारी कार्यालय एवं बैंक बंद हैं। रांची-लोहरदगा टोरी ट्रेन एवं रांची सासाराम ट्रेन को बंद कर दिया गया है। जिले में भारी पुलिस बल तैनात है। तनाव…
Read Moreसीएए और एनआरसी के समर्थन में निकाले गये जुलूस पर पथराव, आगजनी
लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा में गुरुवार को दोपहर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के समर्थन में निकाले गये जुलूस पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने अमला टोली चौक पर जमकर पथराव, आगजनी और वाहनों-दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। इससे वहां की स्थिति विस्फोट हो गई। पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोली चलानी पड़ी। अभी वहां के हालात ठीक नहीं बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार आज दोपहर ललित नारायण स्टेडियम से लोग सीएए और एनआरसी के समर्थन में जुलूस निकाल रहे थे तो जैसे ही यह जुलूस सदर…
Read More