पीएलएफआई के चार उग्रवादी गिरफ्तार

लोहरदगा । लोहरदगा जिले की कुड़ू पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजकुमार उरांव, सुरेश महतो, राहुल महतो और शर्मा मुंडा शामिल हैं। उनके पास से छह मोबाइल फोन और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया गया है।  एसपी प्रियदर्शी आलोक ने मंगलवार को बताया कि मकांदु पहाड़ पर स्थित बालाजी स्टोन ट्रेडिंग वर्कर्स लिमिटेड की खदान में फायरिंग, विस्फोट, मजदूरों के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के चार नक्सलियों…

Read More

रामेश्वर उरांव, नीरू शांति भगत सहित अन्य ने लोहरदगा सीट के लिए किया नामांकन

लोहरदगा । लोहरदगा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में डॉ. रामेश्वर उरांव ने सोमवार को नामांकन किया। उनके नामांकन के समय बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। इस मौके पर उरांव ने दावा किया कि आम जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है। निश्चित रूप से लोहरदगा सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीत होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मौजूद थे। इधर लोहरदगा विधानसभा सीट पर आजसू उम्मीदवार नीरू शांति भगत ने भी नामांकन किया। नामांकन के समय पूर्व विधायक कमल किशोर भगत आदि मौजूद थे। जबकि भारतीय ट्राइबल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में पूर्व मंत्री सधनु…

Read More

हथियारबंद अपराधियों ने भुजाली के बल पर की 2.58 लाख की डकैती

लोहरदगा।  सेन्हा थाना क्षेत्र के प्रमोद सोनी के घर रविवार सुबह हथियारबंद अपराधियों ने भुजाली के बल पर 2.58 लाख की डकैती कर ली। अपराधियों ने परिजनों के हाथ-पैर बांधकर डकैती को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को लूट के पैसे और सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाने में दोनों अपराधियों से पूछताछ हो रही है। पुलिस गिरफ्त में आए दोनों अपराधी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार सेन्हा थाना क्षेत्र के सेन्हा-मुर्की पथ में स्थित प्रमोद सोनी के घर में रविवार सुबह सात…

Read More

मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल

लोहरदगा। किस्को थाना अंतर्गत किस्को नदी के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम किस्को थाना क्षेत्र के गोसांई टोली गांव निवासी अजय उरांव (16), दिलीप उरांव (17) और विष्णु लोहरा (17) एक ही मोटरसाइकिल से लोहरदगा से अपने गांव जा रहे थे। किस्को नदी के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर…

Read More

महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

लोहरदगा। लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र स्थित कुंदो बड़की टोली से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया है।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार,रात में एक बाइक से उसके घर तीन लोग पहुंचे थे। पर ये कौन थे, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है।

Read More

अंधविश्वास का दानवः लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, अधमरा होने पर पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी

लोहरदगा। अंध विश्वास की वजह से एक अधेड़ की हत्या का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। ग्रामीणों की भीड़ ने लाठी- डंडे से पीट-पीटकर अधेड़ की इस वजह से हत्या कर दी क्योंकि वह ओझा-गुणी का काम करता था। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सेन्हा थाना अंतर्गत झालज़मीरा गांव में अंधविश्वास में अधेड़ सहनई उरांव (52) की हत्या का मामला सामने में आया है। बताया जाता है कि झालजमीरा गांव के सुकरा उरांव के पुत्र बिरसा उरांव की मौत हो गई। इसके…

Read More

कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत, शव निकाला गया

लोहरदगा। जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक गांव स्थित एक निर्माणाधीन कुएं में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों खेलने के दौरान सोमवार को कुएं में गिर गए थे। मंगलवार को दोनों का शव कुएं से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक बच्चों की पहचान अमरजीत उरांव (10) और नीलेश उरांव (8) के रूप में की गई। दोनों ही फंगा टोली के रहने वाले थे और पड़ोसी थे। दोनों बच्चे गांव में निर्माणाधीन एक कुएं के पास खेल रहे थे।…

Read More

लोहरदगा में जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक हुआ योगा का कार्यक्रम

लोहरदगा। लोहरदगा जिला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर गांव स्तर तक योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला समाहरणालय मैदान में आयोजित किया गया। जहां जिले की उपायुक्त आकांक्षा रंजन एसपी प्रियदर्शी आलोक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी निभाई। इस योग कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा थी। योग प्रशिक्षकों ने बताया की योग नियमित रूप से किया जाना चाहिए और यह हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। योग का…

Read More

लोहरदगा में पुलिस मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने की ग्रामीण की गोली मारकर हत्या

लोहरदगा। लोकसभा चुनाव के बाद अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सली घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी दौरान लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर रवीन्द्र गंझू के दस्ते ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण दिलीप भगत की गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटनास्थल घोर नक्सल प्रभावित और सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र होने की वजह से पुलिस को शनिवार को इस मामले की जानकारी हुई।…

Read More

नक्‍सलियों ने की एसपीओ की गोली मारकर हत्‍या

लोहरदगा। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते ने मुखबिरी की आशंका में एक एसपीओ की गोली मारकर हत्‍या कर दी। शनिवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात लोहरदगा ज़िला के घोर नक्सल प्रभावित पेशरार थानांतर्गत जंगली-पहाड़ी क्षेत्र के बुलबुल गांव की है। मृतक की शिनाख्त दिलीप भगत (55) के रूप में हुई है। दिलीप पहले पेशरार थाना में रहता था। उसी समय से उसे लगातार नक्सली धमकी दे रहे थे।…

Read More