Ranchi : सड़क सुरक्षा वकालत कार्यक्रम पर सेमिनार का आयोजन

Ranchi : भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बरियातू, राँची में सड़क परिवहन मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित सड़क सुरक्षा वकालत कार्यक्रम पर सेमिनार का आयोजन ग्रामोदय विकास संसथान राँची के द्वारा प्रशिक्षु वाहन चालकों के बीच कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक बर्णवाल, निदेशक एसबीआई एलडी एवं नन्द किशोर प्रसाद निदेशक भारतीय स्टेट बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान, बरियातू, राँची उपस्थित थे। कार्यक्रम में दीपक वर्णवाल ने पुर्णतः प्रशिक्षित होकर ही वाहन चलाने तथा यातायात नीयमों के पालन करने के विषय…

Read More

राज्य के युवाओं को सही दिशा देने का हर संभव प्रयास हमारी सरकार कर रही है।

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सरायकेला-खरसवां जिला के बासुरदा गांव के निवासी श्री कामदेव पान के द्वारा निर्मित की गई बैटरी वाली बाइक की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। राज्य के युवा वर्ग को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। राज्य के युवाओं को सही दिशा देने का हर संभव प्रयास हमारी सरकार कर रही है। श्री कामदेव पान ने मुख्यमंत्री के समक्ष बैटरी से चलने वाली इस बाइक की फीचर्स से संबंधित पूरी जानकारी रखी। श्री…

Read More

अवैध चाल धंसने से हुई दंपत्ति की मौत

रामगढ़ : रामगढ़ जिले में चाल धंसने से दंपत्ति की मौत के बाद वेस्ट बोकारो इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार की देर रात हुई घटना के बाद पुलिस ने दंपत्ति की लाश को बाहर तो निकाल दिया है। सोमवार की सुबह से ही ग्रामीण दोनों शवों को रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत झारखंड खुले खदान में बंद पड़े माइंस में एक अवैध चाल से कोयला निकाला जा रहा था। रविवार की रात लईयो, रविदास मोहल्ला निवासी अनिल रविदास और उनकी पत्नी अंजली देवी…

Read More

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 का आयोजन काफी शानदार और सफल होगा : किरेन रिजिजू

नई दिल्ली :  केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भरोसा जताया है कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) 2021 का आयोजन काफी शानदार और सफल होगा। केआईयूजी 2021 का आयोजन इस साल के अंत में होगा। कर्नाटक दूसरे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी करेगा। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की साझेदारी में यह खेल बेंगलुरु के जैन विश्वविद्यालय और राज्य के अन्य स्थानों में आयोजित किया जाएगा। रिजिजू ने राज्य में खेलों के लिए समर्थन और प्रोत्साहन के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की प्रशंसा की।खेलमंत्री…

Read More

ब्रिटेन कर सकता है नए टेक वीजा सिस्टम का ऐलान, भारतीय पेशेवरों को होगा फायदा

लंदन : ब्रिटेन में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए वहां के वित्तमंत्री ऋषि सुनक आगामी बजट प्रस्ताव में टेक वीजा सिस्टम का ऐलान कर सकते हैं। इस फास्ट ट्रैक वीजा से संबंधित प्रस्ताव के लिए वह इन दिनों तैयारी में जुटे हुए हैं।  सुनक दुनिया भर से प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने के लिए ऐसा कर सकते हैं। इससे ब्रिटेन में स्टार्टअप स्थापित करने और सात अरब पाउंड (71 हजार करोड़ रुपये) के फिनटेक सेक्टर को गति मिलेगी। स्टार्टअप की स्थापना से अर्थव्यवस्था का विस्तार होगा और नए रोजगार…

Read More

​​रियर एडमिरल अतुल आनंद को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का पद ग्रहण किया​​नई दिल्ली : नौसेना के रियर एडमिरल अतुल आनंद ने सोमवार को महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग का पद ग्रहण किया। आईएनएस कुंजली में औपचारिक समारोह का आयोजन किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रियर एडमिरल अतुल आनंद को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में 01 जनवरी, 1988 को कमीशन दिया गया था। नौसेना प्रवक्ता ने बताया कि वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला, रक्षा सेवा कमान और स्टाफ कॉलेज, मीरपुर, बांग्लादेश और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज, नई दिल्ली…

Read More

बुजुर्ग कैदियों को सरेंडर करने के आदेश को स्थगित करने की मांग, सरकार और डीजी जेल को नोटिस

नई दिल्ली :  दिल्ली हाईकोर्ट ने 65 साल से ऊपर के कैदियों को सरेंडर करने के आदेश को स्थगित करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार और जेल महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने 26 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।याचिका वकील अमित साहनी ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि 65 साल से ज्यादा के कैदियों को कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। 65 साल के ऊपर के…

Read More

देश में अबतक 1.14 करोड़ से ज्यादा लोगों को दिया गया कोरोना का टीका

नई दिल्ली : देश में सोमवार की शाम तक 1.14 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को टीका दिया जा चुका है। 22 फरवरी को सभी राज्यों में कुल 3 लाख 7 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को टीका दिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनदीप भंडारी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 22 फरवरी को सभी राज्यों में कुल 3 लाख 7 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को टीका दिया गया है। इसी के साथ देश भर में कुल 1.14 करोड़ लाभार्थियों को टीका दिया जा चुका है। इनमें से 75,40,602 स्वास्थ्य कर्मी…

Read More

टाॅक टू डीसी कार्यक्रम के दौरान ऑन द स्पाॅट विभिन्न समस्याओं का उपायुक्त ने किया समाधान

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार से #TalkToDC ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के सभी दसों प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व 100 से अधिक सीएससी केंद्रों के माध्यम से जिले के विभिन्न पंचायत के लोगों ने उपायुक्त से ऑनलाइन मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान ऑन द स्पाॅट कई लोगों की समस्याओं का समाधान उपायुक्त द्वारा किया गया। साथ हीं प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न प्रखण्डों के बुजूर्गों व दिव्यांग बच्चे को पेंशन योजना…

Read More

एन.एस.यू.आई ने डी.ए.वी कपिलदेव के प्राचार्य का किया घेराव।

रांची : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में रांची के कद्रू में डी.ए.वी कपिलदेव के प्राचार्य का विभिन्न मांगों को लेकर घेराव किया। विदित हो कि स्कूल के 11 वी क्लास के लगभग 400 विद्यार्थियों को ऑफ लाइन परीक्षा लेने के दबाव दिया जा रहा। विद्यार्थियों का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन परीक्षा ली जाये या सबको प्रमोट किया जाए। कोरोना काल मे सही ढंग से पढ़ाई नही हो पाई है। ऑनलाइन क्लासेज में कुछ भी सिलेबस क्लियर नही है। अगर परीक्षा ली…

Read More