रांची। अतिवृष्टि से छतिग्रस्त हुये कोकर -रिम्स मार्ग की मरम्मत का कार्य मंगलवार से शुरू किया जायेगा। इस संबंध में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने रांची के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया है।
वहीं साधु मैदान के आगे मोड़ पर क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत अस्थाई तौर पर सोमवार को ही कर दी गयी है। इस संबंध में प्रधान सचिव ने कार्यपालक अभियंता सहित अन्य वरीय अभियंताओं के साथ बैठक की और तत्काल कोकर-रिम्स मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिया। प्रधान सचिव के निर्देश पर पथ निर्माण विभाग के अभियंताओं ने सडक का मुआयना भी किया और वस्तुस्थिति से उनको अवगत कराया।
प्रधान सचिव को बताया गया कि तिरिल बस्ती के पास जलजमाव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। उस स्थान पर जलजमाव की समस्या का स्थाई हल निकालने की पहल की जा रही है। इसके लिए वहां ह्यूम पाइप लगाया जायेगा। ताकि, जल जमाव की स्थिति पैदा नहीं हो। सचिव को यह भी बताया गया कि रांची नगर निगम के अधिकारियों से भी नाले की सफाई के लिए बात हो गयी है। नाले की तलहटी से सफाई हो जाने पर पानी का बहाव रूकेगा नहीं। इससे जलजमाव भी नहीं होगा। मंगलवार से सड़क मरम्म ति का कार्य शुरू करने के लिए साइट पर मेटेरियल गिरा दिया गया है। सड़क को पीसीसी के रूप में तब्दिल किया जायेगा। हालांकि बारिश होने से मरम्मति का कार्य प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा मोराबादी से बोड़ेया रोड की भी मरम्मति का काम किया गया है।
This post has already been read 426 times!