पलामू। पलामू जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मनातू थाना के बेटा पत्थर और छोटकी नागद गांव में बुधवार को मनातू पुलिस ने छापेमारी कर करीब 7 से 8 एकड़ में लगी पोस्ते के फसल को नष्ट कर दिया। मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि बेटा पत्थर और छोटकी नागद गांव में पोस्ते के खेती की जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर उक्त दोनों गांवों में छापेमारी कर 7 से 8 एकड़ में लगी पोस्ते के फसल को नष्ट कर दिया।…
Read MoreCategory: पलामू
अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन की शिकायतें
मेदिनीनगर। शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया। शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अनियमितता बरतने के आरोप लगते रहे हैं। शनिवार को कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में शहर के कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापेमारी की गई, जिसमें प्रारंभिक रूप से अनियमितता बरते जाने की बात सामने आई है। अनियमितता से संबंधित बातें व दस्तावेज की जांच की जाएगी। उसके बाद प्रशासनिक रूप से इसे लेकर खुलासा किया जाएगा। अचानक इस हुई छापामारी से अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया। मेदिनीनगर…
Read Moreमेदिनीनगर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की मौत
मेदिनीनगर। मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शुक्रवार को विचाराधीन कैदी ज्ञानी सिंह की मौत हो गई। मृत कैदी ज्ञानी सिंह पलामू जिला के चैनपुर का रहने वाला था। आज सुबह ज्ञानी सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। जेल प्रशासन ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
Read Moreमतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम अवसर 24 तक
मेदिनीनगर। पलामू जिले में छुटे हुए योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाने के लिए 23 एवं 24 फरवरी को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विशेष कैंपों का आयोजन किया जायेगा। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर वैसे सभी योग्य व्यक्तियों, जिनका निबंधन मतदाता सूची में नहीं हुआ है, उनको मतदाता सूची में निबंधन के लिए पर्याप्त अवसर देने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत कार्य मतदान केंद्र स्तर पर संपादित किए जायेंगे। सभी बीएलओ निर्धारित तिथि…
Read Moreरजहरा कोलियरी के चालू होने से रूकेगा पलायन
मेदिनीनगर। एक दशक से बंद पड़ी एशिया प्रसिद्ध रजहरा कोलियरी राजनीतिक हस्तक्षेप की वजह से काफी लंबे समय से ठप्प है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आनन फानन में पुनः चालू करवाने की क़वायद जारी है। जबकि क्षेत्र के विकास में इस कोलियरी का चालू होना जरूरी है। रोजगार के अभाव में जिले से कई लोग मज़दूरी के लिए पलायन को मजबूर हैं। यदि इस कोल माइंस पुनः शुरू किया जाता तो पूरे क्षेत्र में रौनक वापस लौट आती। रोजगार के अवसर बढ़ते। वहीं दूसरी ओर, कोलियरी के चालू हो जाने…
Read Moreकम वोट पड़ने वाले 133 मतदान केंद्रों के लिए विशेष योजना तैयार
मेदिनीनगर। पिछले लोकसभा चुनाव में सबसे कम मत पड़ने वाले 133 मतदान केंद्रों को चिन्हित किया गया है। इन मतदान केंद्रों के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप के तहत विशेष कार्य योजना बनाई गई है। जिससे आने वाले लोकसभा चुनाव में इन मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही जिले के सभी मतदान क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किये जा रहे हैं। पलामू जिला के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुण्डपानी मतदान केंद्र, मनातू प्रखंड के डुमरी पंचायत, चैनपुर प्रखंड के…
Read Moreपलामू में बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद
पलामू। पलामू जिले में हरिहरगंज थाना क्षेत्र से सीआरपीएफ की 134 बटालियन ने बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। गुरुवार को सीआरपीएफ को हथियार और विस्फोटक बरामद होने के बाद इलाके में बड़ा सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हरिहरगंज प्रखंड के ढाब जंगल से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक को सीआरपीएफ ने बरामद किया , जिसमें तीन रायफल, टिफिन बम, जिलेटिन, नक्सल साहित्य और पिट्ठू शामिल है। सीआरपीएफ को इसकी भनक लगी थी कि नक्सलियों ने…
Read Moreबाहरी लोगों के आक्रमण का केन्द्र रहा है पलामू, मुण्डा यहां के प्राचीनतम आदिवासी
मेदिनीनगर। पलामू सदा से ही बाहरी लोगों के आक्रमण का केन्द्र रहा है । मुण्डा यहां के प्राचीनतम आदिवासी है।उरावं, चेरो, भोगता, खरवार, परहिया, नगेशिया, असुरवृजियां जैसी आदिम जनजातियां बाहर से आकर यहां निवास करती रही है । इस आदिवासी संस्कृति में मनोरम मनोरंजन के नाम पर मृदंग अथवा मानर की थाप पर किशोर और किशोरियों का नृत्व और गायन होता रहा है । यही नृत्य-संगीत पलामू की नाटक परम्परा का आदि रूप है । यहां समय-समय पर गैर आदिवासियों का आगमन होता रहा है और वे अपने साथ मनोरंजन…
Read Moreप्रधानमंत्री पलामू के कार्यकर्ताओं से 28 को विधानसभा मुख्यालय से करेंगे सीधा संवाद
मेदिनीनगर। भाजपा की डालटनगंज विधानसभा की बैठक शनिवार को टाउन हॉल में हुई। अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र पांडे ने कहा की प्रदेश के निर्देशानुसार 17, 18 व 19 को सभी मंडलों में बैठक मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथों के संयोजक वं सहसंयोजको की होगी। बैठक में जिले से विशेष प्रभारी जाएंगे। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ता चौक चौराह, चौपाल, सामुदायिक भवन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आम जनों की सहभागिता के साथ करेंगे। 26 फरवरी को पार्टी कमल ज्योति कार्यक्रम के…
Read Moreपलामू-चतरा सीमा से 20 लैंडमाइंस बरामद
मेदिनीनगर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए माओवादियों ने पलामू के सुदूरवर्ती इलाकों में गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसे लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही पुलिस ने माओवादियों द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के प्रयास को विफल कर दिया। झारखंड जगुआर के जवानों ने पलामू-चतरा सीमा पर नाले में छुपाकर रखे गए लगभग 20 लैंडमाइंस को जब्त कर नष्ट कर दिया है। लैंड माइंस 500 ग्राम से लेकर एक किलो वजन का था। पलामू एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिपराटांड थाना क्षेत्र…
Read More