प्रधानमंत्री पलामू के कार्यकर्ताओं से 28 को विधानसभा मुख्यालय से करेंगे सीधा संवाद

मेदिनीनगर। भाजपा की डालटनगंज विधानसभा की बैठक शनिवार को टाउन हॉल में हुई। अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र पांडे ने कहा की प्रदेश के निर्देशानुसार 17, 18 व 19 को सभी मंडलों में बैठक मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथों के संयोजक वं सहसंयोजको की होगी। बैठक में जिले से विशेष प्रभारी जाएंगे। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ता चौक चौराह, चौपाल, सामुदायिक भवन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आम जनों की सहभागिता के साथ करेंगे। 26 फरवरी को पार्टी कमल ज्योति कार्यक्रम के तहत अपने अपने घरों और लाभुकों के घर दीप जलाने का कार्य करेंगे। महिला कार्यकर्ता बहने रंगोली बनाने का कार्यक्रम चलाएंगी। 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय से करेंगे। 2 मार्च को कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस निकालेंगे। प्रदेश मंत्री मनोज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। प्रधानमंत्री का मैसेज कार्यकर्ता घर घर लेकर जाएंगे और बताएंगे की विषम परिस्थितियों में देश को फिर एक बार नरेंद्र मोदी जैसा ही ईमानदार प्रधानमंत्री चाहिए, जो देश का विकास और जनकल्याण लगातार कर सके।

This post has already been read 13813 times!

Sharing this

Related posts