एक सप्ताह पहले शरीर में सूजन की शिकायत की वजह से रिम्स में भर्ती किया गया था

Ranchi : राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान( रिम्स) में एक महिला एक्सरे विभाग के छत से अचानक कूद गई। शनिवार को रिम्स में इलाजरत महिला गीता देवी(25) रांची जिले के गेतलसूद की रहने वाली है ।एक सप्ताह पहले शरीर में सूजन की शिकायत की वजह से रिम्स में भर्ती किया गया था। रिम्स के मेडिसिन विभाग में डॉ विद्यापति के यूनिट में महिला का इलाज चल रहा था। बताया गया कि गीता का इलाज करने वाले चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी थी। जिसके बाद परिजन उसे एक्सरे कराने के लिए…

Read More

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, पीसीपीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन की शिकायतें

मेदिनीनगर। शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया। शहर के अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर अनियमितता बरतने के आरोप लगते रहे हैं। शनिवार को कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में शहर के कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्र में छापेमारी की गई, जिसमें प्रारंभिक रूप से अनियमितता बरते जाने की बात सामने आई है। अनियमितता से संबंधित बातें व दस्तावेज की जांच की जाएगी। उसके बाद प्रशासनिक रूप से इसे लेकर खुलासा किया जाएगा। अचानक इस हुई छापामारी से अल्ट्रासाउंड केंद्र चलाने वालों के बीच हड़कंप मच गया। मेदिनीनगर…

Read More