एक सप्ताह पहले शरीर में सूजन की शिकायत की वजह से रिम्स में भर्ती किया गया था

Ranchi : राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान( रिम्स) में एक महिला एक्सरे विभाग के छत से अचानक कूद गई। शनिवार को रिम्स में इलाजरत महिला गीता देवी(25) रांची जिले के गेतलसूद की रहने वाली है ।एक सप्ताह पहले शरीर में सूजन की शिकायत की वजह से रिम्स में भर्ती किया गया था। रिम्स के मेडिसिन विभाग में डॉ विद्यापति के यूनिट में महिला का इलाज चल रहा था। बताया गया कि गीता का इलाज करने वाले चिकित्सक ने एक्सरे कराने की सलाह दी थी। जिसके बाद परिजन उसे एक्सरे कराने के लिए एक्सरे विभाग लेकर गए थे। महिला के परिजन जब विभाग के अंदर गए उस दौरान महिला ने एक्सरे विभाग के छत से छलांग लगा दी।

और पढ़ें : फोन कर जंगल में बुलाया और गर्दन में कपड़ा लपेटकर उसकी हत्या कर दी

महिला के गिरने की आवाज सुनकर फिजियोथेरेपी विभाग के डॉ मुंडा और अन्य कर्मी बाहर निकले। इसके बाद लोगों ने देखा कि महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई है।जल्द ट्रॉली मंगवा कर उसे रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां चिकित्सकों के द्वारा महिला का इलाज किया जा रहा है।

इसे भी देखें : विधायक अम्बा प्रसाद ने पूर्व की बीजेपी सरकार पर साधा निशाना

छलांग लगाने के बाद महिला का बाएं पैर फ्रैक्चर हो गया है। चोट लगने के कारण शरीर के अन्य हिस्सों में कट गया है। जिससे रक्तस्राव हो रहा है। महिला रिम्स के इमरजेंसी विभाग के माइनर ऑपरेशन थियेटर में इलाजरत है। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर है

This post has already been read 7355 times!

Sharing this

Related posts