रांची। झारखंड के विभिन्न जिलों में बुधवार को मौसम साफ होने से लोगों को काफी राहत मिली। रांची सहित कई जिलों में सुबह में धूप खिली रही। इससे विभिन्न जगहों पर हुए जल जमाव में कमी आई। हालांकि कई जगहों पर बादल भी छाए रहे। उल्लेखनीय की पिछले तीन-चार दिनों से रांची सहित कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीव अस्त-व्यस्त हो गया था। बारिश में भीगने से काफी संख्या में लोग बीमार हो हो गए हैं।
अस्पतालों में ज्यादातर लोग सर्दी, खांसी और बुखार से ग्रसित पहुंच रहे है। वहीं धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर में 85 मिलीमीटर दर्ज की गई।
बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, बोकारो में 30 डिग्री, डाल्टनगंज में 31 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
This post has already been read 134 times!