पिछले 4 वर्षों में विकास की लम्बी लकीर खींची

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की दी सौगात, विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण। जामताड़ा।  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने कहा कि मैं लगातार राज्य का दौरा कर रहा हूं। बस यही देखने आता हूं कि सरकार गांव से चल रही है या नहीं। गांव-गांव पहुंचकर तथा ऑनलाइन माध्यम से भी लोगों से संवाद कर उनकी बातों को सुन रहा हूं। मैं यह जानने का प्रयास कर रहा हूं कि आपके लिए जो योजनाएं राज्य सरकार बना रही है वह आप तक पहुंच रही है या नहीं। राज्य की आधी आबादी के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना  ऐसी योजना है, एक ऐसा कदम है जो महिला सशक्तिकरण में इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। हमारी सरकार गांव से चल रही है, रांची हेडक्वार्टर से नही। मुख्यमंत्री  बुधवार को जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार  कार्यक्रम को संबोधित कर रहे  थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को लाने का कार्य हमारी सरकार ने किया था। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के समय राज्य की दीदियों ने गांव-गांव, टोला टोला में खाना बनाकर लोगों को खिलाने का काम किया था। कोरोना संक्रमण काल में हमारी दीदियों की भूमिका अहम थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने उसी समय यह संकल्प लिया था कि  दीदियों को राज्य सरकार अवश्य मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज से 4 वर्ष पहले सामाजिक सुरक्षा के तहत राज्य में काफी कम संख्या में लोगों को पेंशन मिलता था लेकिन हमारी सरकार ने कानून बना दिया कि सभी पात्र लाभुक को पेंशन से जोड़ा जाए। आज कोई भी पात्र जरूरतमंद व्यक्ति  पेंशन योजना से छूटा नही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 4 वर्ष में वर्तमान सरकार ने जो कार्य किया है वह कार्य पिछले 20 वर्ष में नहीं किया गया था। तमाम चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार विकास की योजनाओं को निरंतर धरातल पर उतरने का काम कर दिखाया है। पिछले 4 वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की लम्बी लकीर खींची है। पूर्व की सरकार द्वारा राज्य में 11 लाख राशन कार्ड डिलीट कर दिया गया। वर्तमान राज्य सरकार ने 20 लाख नया हरा राशन कार्ड बनाकर गरीबों के बीच बांटने का कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार खुले बाजार से भी अनाज खरीद कर राशन वितरण करती है। इस राज्य के गरीब लोगों को आवास देने के लिए हम लोगों ने तीन वर्ष तक केंद्र सरकार से आग्रह करते रहे, लेकिन गरीबों का आवास आवंटन नहीं हुआ अंततः हमने निर्णय लिया और राज्य के गरीब लोगों को अब हमारी सरकार अबुआ आवास देगी। आने वाले 5 वर्ष के अंदर सभी 20 लाख गरीबों को अबुआ आवास से आच्छादित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में बिजली उपभोक्ताओं का 200 यूनिट तक बिजली फ्री किया और 200 यूनिट तक के पुराने बकाया बिजली बिल को माफ करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने आंगनबाड़ी सहयिका, सेविका, जल सहिया सहित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों समस्याओं एवं परेशानियों का समाधान करने का कार्य किया है।  राज्य के भीतर हर जाति, समुदाय और हर वर्ग के लोगों को योजनाओं का लाभ राज्य सरकार दे रही है। किसी जाति विशेष के लिए योजनाएं नही बनाई गई है। “झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का लाभ भी सभी वर्ग-समुदाय की माताओं-बहनों को मिल रहा है। हमारी सरकार योजनाओं के संचालन में किसी के साथ भेदभाव नही करती है। इस अवसर पर 132/33 के०वी० (2×50 MVA) ग्रीड सब-स्टेशन कुण्डहित एवं संबंधित द्विपथ लिलो संचरण लाईन का ऊर्जान्वयन किया गया। इस ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्रनाथ महतो के संयुक्त प्रयास से हुआ है। जिसकी ऊर्जान्वित क्षमता 2 x 50 MVA (100 MVA) जिससे कई विद्युत शक्ति उपकेन्द्र क्रमशः 33 के०वी० नाला, कुण्डहित, बामनडीहा, फतेहपुर इत्यादि को विद्युत आपूर्ति की जानी है, जिससे लाभान्वित होने वाले प्रखंड नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर क्षेत्र के निवासियों को विद्युत् आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी, ये ग्रीड सब-स्टेशन आगामी 15 से 20 सालों के विद्युत् भार को वहन करने में सक्षम है। इस परियोजना के निर्माण में लगभग 82.37 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस नवनिर्मित ग्रीड को विद्युत आपूर्ति जामताड़ा एवं मधुपुर स्थित 132/33 के०वी० ग्रीड सब-स्टेशन से उपलब्ध कराई जायेगी। इस ग्रीड के ऊर्जान्वयन के उपरान्त करीब 80 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत की आपूर्ति की जा सकेगी, जिससे जामताड़ा जिला के विभिन्न क्षेत्र नाला, कुण्डहित, बामनडीहा एवं फतेहपुर इत्यादि क्षेत्र के लाखों लोग प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे एवं लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। ये ग्रीड सब-स्टेशन का निर्माण सरकार के 30 साल के विजन को देखते हुए सम्मानित निवासियों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस अवसर पर नाला विधायक-सह-विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, सांसद श्री नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती जॉयस बेसरा, श्रीमती राधारानी सोरेन, आयुक्त संताल परगना प्रमंडल, डीआईजी के अलावा दुमका एवं जामताड़ा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को दी ये सौगातें.. मुख्यमंत्री ने ” आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार ” कार्यक्रम में दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की सौगात दी। जहाँ विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं दोनों जिलों के 4,77,715 लाभुकों के बीच लगभग 30697.5 लाख रुपए की परिसंपत्तियां बांटी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये दोनों जिला के विभिन्न पंचायतों के लाभुकों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जामताड़ा जिले के 263734 लाभुकों के बीच 710 करोड़ 57 लाख 23 हजार रूपए की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं दुमका जिला के कुल 213981 लाभुकों के बीच 164 करोड़ 99 लाख रूपए की योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया। इसमें जामताड़ा जिला अंतर्गत 40428.98 लाख रूपए की 275 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास एवं दुमका जिला अंतर्गत 95.74 लाख रूपए की 23 योजनाओं का उद्घाटन -शिलान्यास किया। मौके पर लाभुकों के बीच 66 एकड़ भूमि का वनपट्टा वितरण हुआ।

Read More

थाना प्रभारी ने बच्चों को पढ़ाया पाठ, दिया ज्ञान

जामताड़ा : बिंदापाथर थाना प्रभारी भास्कर झा ने बिंदापाथर गाँव स्थित सामुदायिक पुस्तकालय पहुंचकर बच्चों को पठन पाठन कराया I थाना प्रभारी भास्कर झा ने बच्चों से अपनी अपनी परिचय प्राप्त करते हुए पुस्तकालय से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी दिया व पुस्तकालय से संबंधित निबंध लिखवाया I और पढ़ें : RBI ने बैंक पर लगाया 25 लाख का जुर्माना कहा कि पुस्तकालय से गरीब बच्चें भी अब विभिन्न प्रकार के पुस्तक का अध्ययन कर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे व अपने जीवन के…

Read More

हेमंत सोरेन की जाति पर ‘आपत्तिजनक’ टिप्पणी करने के मामले में बुरे फंसे रघुवर दास, प्राथमिकी दर्ज

avnpost.com

जामताड़ा : जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के कार्यकारी रघुवर दास के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है. झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना में कांड संख्या 110/2019 भादवि की धारा 504/506 एवं यू/एस 3(एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान पदाधिकारी एसडीपीओ अरविंद कुमार उपाध्याय को बनाया गया है. ज्ञात हो कि 18 दिसंबर को झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण के…

Read More

संथाल परगना से झामुमो का होगा सूपड़ा साफ : भाजपा

जामताड़ा । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि संथाल में इस बार भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की ओर है। यहां से इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। शाहदेव बुधवार को जामताड़ा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ गट्टा पकड़ने जैसे शब्दों का प्रयोग किया। विवेकहीनता और मर्यादाहीनता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके संकुचित मानसिकता वाले लोग जो कभी सिर्फ किस्मत से…

Read More

पूर्व सांसद फुरकान के खिलाफ सामाजिक विद्वेश और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज

जामताड़ा । गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के विरुद्ध सामाजिक विद्वेश और हिंसा फैलाने का मामला दर्ज किया गया है। भाजयुमो के सदस्य अजय पांडेय के लिखित आवेदन पर टाउन थाना में शनिवार देर रात मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अनुसंधान तेज कर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दिया है। ज्ञात हो कि पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के पुत्र डॉ. इरफान अंसारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक हैं। पूर्व सांसद पर विभिन्न वाट्सएप ग्रुप…

Read More

अमित शाह ने झारखंड के अगले सीएम के रूप में भी रघुवर दास को किया प्रोजेक्ट

जामताड़ा । केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को ही अगले मुख्यमंत्री के रूप में भी प्रोजेक्ट करते हुए कहा कि उन्हीं की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।अमित शाह बुधवार को जामताड़ा स्थित बेना काली मंदिर मैदान में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि झारखंड के अगले मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे और इस बार का विधानसभा चुनाव भी उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जायेगा। इसका मंच पर उपस्थित झारखंड…

Read More

जिस तरह मोदी को आशीर्वाद दिया, उसी तरह रघुवर दास को सीएम के रूप में आशीर्वाद देंःअमित शाह

जामताड़ा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के जामताड़ा स्थित बेना काली मंदिर मैदान में बुधवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर शाह ने झारखंड के अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करते हुए कहा कि आने वाले समय में संथाल परगना की सभी 18 विधानसभा सीटों पर भाजपा को भारी बहुमत से जीताने की अपील करते हुए कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया था, उसी तरह रघुवर दास को सीएम के रूप में आशीर्वाद दें।2014…

Read More

एडीजी ने अमित शाह के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

जामताड़ा। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 सितंबर को जामताड़ा आ रहे हैं। इसे लेकर सोमवार को जामताड़ा के बेना काली मंदिर मैदान के समीप निर्माणाधीन पंडाल एवं कार्यक्रम स्थल का एडीजी मुरारी लाल मीणा, आईजी रंजीत प्रसाद, विशेष शाखा के डीआईजी अखलेष झा, जामताड़ा एसपी अंशुमन कुमार और सीआरपीएफ के सेकेंड इन कमांडर ए बरियार ने निरीक्षण किया। अमित शाह और मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न प्वाइंट पर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर चर्चा की गयी।

Read More

अवैध संबंध के शक में धारदार हथियार से पत्नी की हत्या, सास को भी मार डाला

जामताड़ा। अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। यहां तक कि उसने अपनी सास की भी जान नहीं बख्शी और उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बहादुर रवानी (36) ने शुक्रवार अहले सुबह कुल्हाड़ी से पत्नी राधा देवी (32) और सास सरस्वती देवी (50) की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर में ही छुपकर बैठ गया। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने…

Read More

मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद रेल ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर, यातायात ठप

जामताड़ा । हावड़ा दिल्ली मेन लाइन के आसनसोल रेलवे मंडल अन्तर्गत जामताड़ा विद्धाषागर स्टेशनों के बीच कसियाटॉंड़ ब्लॉक हॉल्ट पर शनिवार शाम मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के 15 घंटे बाद भी यहां ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ नहीं हो पाया है। रविवार को परिचालन को प्रारंभ करने एवं लगभग दो सौ फीट डाउन रेलवे लाइन में नये रेल पटरियों को बिछाने एवं दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के डिब्बे को हटाने का काम प्रगति पर है।आसनसोल डीआरएम सुमित सरकार टेक्निकल टीम के साथ खुद मरम्मत कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं। आसनसोल जमालपुर एवं…

Read More