मानव तस्करी और दुष्कर्म मामले में दो को 12 वर्ष की सजा 

जामताड़ा।अपर जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रथम कमल किशोर श्रीवास्तव की अदालत ने  बुधवार को मानव तस्करी और दुष्कर्म मामले में दोष सिद्ध हो जाने पर विशु गोस्वामी उर्फ विशेष्वर गोस्वामी और धीरज गोस्वामी को 12 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनायी। साथ ही 20 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया है। विशु जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पदनी गांव निवासी और धीरज दिल्ली का रहने वाला है। सजा सुनाने के बाद दोनों को मंडल कारा भेज दिया गया। बताया जाता है कि एक नाबालिग देवघर स्थित अनाथालय से भाग कर धनबाद चली गयी थी। बाद में वह नारायणपुर थाना क्षेत्र के पदनी गांव में आकर एक…

Read More

वज्रपात से पाॅच की मौत, एक गंभीर

जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र के कुसमा पहाड़ी गांव में बुधवार एक बजे व्रजपात होने से पांच युवकों की मौत हो गई है। पांचों युवक पास के जोरिया में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान वज्रपात होने से युवक की मौत हो गयी। मृतकों के नाम रूपलाल हेम्ब्रम, इंद्रसेन हेम्ब्रम, संजय हेम्ब्रम, सुनील हेम्ब्रम, परिमल मरांडी हैं। सर्जन सोरेन नामक एक घायल भी है। मृतकों में चार जामताड़ा प्रखंड के कुसमाहापहाड़ी एवं एक करमाटांड प्रखंड नवायकोल गाँव के हैं जबकि घायल कुसमाहापहाड़ी का है। घटना की जानकारी के बाद एम्बुलेंस से उन्हें सदर…

Read More

साइबर अपराध मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

जामताड़ा। जामताड़ा जिला साइबर अपराधियों का गढ़ रहा है। इसका खुलासा आए दिन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी से होता रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पतरोडीह गांव से  पुलिस ने साइबर क्राइम के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि दाउद मियां अपने तीन पुत्रों के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी कर एक करोड़ से भी अधिक की संपत्ति बनायी है। दाउद मियां अपने तीन बेटों के साथ वारदातों को अंजाम देता था। अवैध संपत्ति अर्जित करने की पुष्टि होने के बाद…

Read More

झारखंडः हाथी के कुचलने से दो की मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती

जामताड़ा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के चेगाईडीह गाँव के अमरुल अंसारी (50) को शुक्रवार अहले सुबह हाथियों के झुंड से बिछुड़े एक हाथी ने कुचलकर मार दिया। वहीं सोनबाद गांव के जोगेन बाउरी (35) को भी हाथी ने कुचलकर मार दिया। जबकि सुबह शौच के लिए निकले नवाडीह गांव के जोनेश्वर हेंब्रम को भी हाथी ने बुरी तरह से घायल कर दिया। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की माँग की है। वहीं, वन विभाग…

Read More

कार्यालय एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा शीघ्रः उपायुक्त

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के कार्यालय एवं महत्वपूर्ण स्थल जल्द ही फ्री वाई-फाई की सुविधा से सुसज्जित होंगे। जिले के उपायुक्त डॉ. जटाशंकर चौधरी ने भारत नेट परियोजना से संबंधित बैठक में इसकी जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि भारत नेट परियोजना के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों एवम पंचायतों को संचार माध्यम से जोड़ा जाएगा। इस तरह जिला द्वारा एक साथ सभी प्रखंड एवं पंचायत कार्यालय के कर्मियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सूचनाओं का आदान-प्रदान आसानी से त्वरित गति से की जा सकेगी। बैठक में सूचना एवं…

Read More

दुष्कर्म मामले में पांच दोषी करार, 20 साल की सश्रम सजा, अर्थदंड भी लगा

जामताड़ा। न्यायालय प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कमल कुमार श्रीवास्तव ने दुष्कर्म के मामले में अंतिम सुनवाई के बाद शुक्रवार को पांच आरोपियों को 20 वर्ष की सश्रम सजा देने के साथ ही आर्थिक दंड लगाया है। इस मामले के सभी दोषी बागडेहरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ पीड़ित महिला ने वर्ष 2016 में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। उनलोगों ने पीड़ित महिला का घर से अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। अभियुक्तों में भीम मरांडी, सोमलाल मरांडी,…

Read More

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के समाहरणालय के समीप लक्ष्मण राय (35) की बाइक वृक्ष से टकरा गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना गुरूवार रात की है। लक्ष्मण देवघर जिले चित्रा थानमोड़हाबारी गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

डीएलएड सत्र 2017-19 की अंतिम चरण की परीक्षाएं 15 और 16 मार्च को

जामताड़ा । राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान नई दिल्ली के क्षेत्रीय केंद्र रांची से संचालित डीएलएड सत्र 2017-19 के अंतिम चरण की परीक्षाएं 15 और 16 मार्च को होगी। एस देवी डीएवी प्लस टू स्कूल जामताड़ा में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सफल एवं कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ. जीएन खान ने सहयोगी शिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारी का आकलन किया और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कोई भी सामान किताब, कॉपी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाना वर्जित है। स्कूल में प्रवेश पत्र, निबंधन एवं परिचय…

Read More