37 बरुआ बने द्विज, सामूहिक उपनयन सम्पन्न

गोड्डा। विगत 15 वर्षों से अबाध रूप से आयोजित निःशुल्क सामूहिक उपनयन संस्कार समारोह के तहत इस वर्ष भी ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार को स्थानीय विद्यापति भवन में उपनयन समारोह सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सर्वजीत झा ने बताया कि समारोह में वेदवेत्ता कर्मकांडी विद्वान पंडितो के समूह द्वारा प्रत्येक वर्ग के ब्राह्मण बरुआ का उपनयन संस्कार उनकी रीतिरिवाजों के आधार पर निःशुल्क करवाई गयी। बताया कि मंगलवार शाम से ही जुटिकाबन्धन के साथ ही बरुआ और उनके चिन्हित सगे सम्बन्धियों के आवासन व भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की गई। बताया कि सभी की सुरुचि पूर्ण भोजन की व्यवस्था कमलपुर, बाँका, बिहार के सीनियर इंस्पेक्टर अजीत कुमार झा व वरीय अधिवक्ता दीनानाथ झा द्वारा किया गया। कर्मकांडी पंडितों में डॉ. वंशीधर मिश्र, गोपाल शरण, सुभाष चंद्र चौधरी, देवानन्द झा, जयकृष्ण झा, महेश्वर झा एवं सुरेश झा सगमिल थे। इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रो. जयकांत ठाकुर, माधव चन्द्र चौधरी, नन्दकिशोर झा, दीनानाथ झा, दुर्गेश मिश्र, हरिशंकर मिश्र, नन्दन ठाकुर, महेश्वर झा, अरविंद झा, पं. उमेश झा, कपिलदेव झा, नर्मदेश्वर झा, विनय ठाकुर ज्ञानेंद्र मिश्र, विष्णुकांत कुंवर, सुरेश झा, पं. कालिकांत झा व पं. अमित मिश्र के अलावा समाजसेवी सुरजीत झा, सौरभ परासर उर्फ बच्चु झा, अखिल झा, उदयकांत शुक्ला, नूतन झा, सोमनाथ झा सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित थे। श्री झा ने बताया कि उपनयन के दौरान स्व. पंडित काशीनाथ झा के पुत्र एवं धर्मपत्नी द्वारा सभी बरुआ के लिए वस्त्रदान के रूप में कुर्ता प्रदान किया गया।

This post has already been read 7798 times!

Sharing this

Related posts