भारतीय नौसैनिक अब फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

– नौसेना के ठिकानों, डॉकयार्ड और ऑन-बोर्ड युद्धपोतों पर स्मार्ट फोन के उपयोग पर भी लगा प्रतिबंध नई दिल्ली । आए दिन हनी ट्रैप में भारतीय सैनिकों के फंसने की खबर आने के चलते अब भारतीय नौसेना ने भी सोशल मीडिया से अपने सैनिकों को दूर रखने के लिए एक अहम फैसला लिया है। हाल ही में आंध्र प्रदेश की जांच टीम ने एक जासूसी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए नौसेना के सात कर्मियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अब भारतीय नौसैनिक नौकरी के दौरान फेसबुक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि…

Read More

सीबीआई का नोएडा-गुरुग्राम सहित देश के 13 ठिकानों पर छापा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों में दो लाख से ऊपर हथियारों के लाइसेंस जारी करने और भ्रष्टाचार की जांच के क्रम में नोएडा, गुरुग्राम, श्रीनगर ,जम्मू सहित देश के 13 ठिकानों पर सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने छापे मारे हैं। भारतीय प्रशासनीक सेवा (भाप्रसे) के अधिकारी यश मुद्गिल और राजीव रंजन के साथ साथ पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों को भी जांच एजेंसी ने खंगाला है। सीबीआई सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एजेंसी हथियारों के दो लाख से अधिक लाइसेंस जारी करने के सिलसिले में…

Read More

सेनाध्यक्ष बिपिन रावत होंगे देश पहले सीडीएस

नई  दिल्ली। थलसेनाध्यक्ष बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) होंगे। केंद्र सरकार ने गत रविवार को नवसृजित सीडीएस पद के लिए सेवा आयु तय की है, जिसके तहत इस पद पर तैनात होने वाले अधिकारी की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष होगी। रक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीडीएस के पद के लिए केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख बिपिन रावत के नाम को हरी झंडी दे दी है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है। थलसेनाध्यक्ष रावत 31 दिंसबर…

Read More

हार्ट अटैक के मरीजों को अब इमरजेंसी एम्बूलेंस 78 किलोमीटर तक भी होगा उपलब्ध

नई दिल्ली। दिल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। हाल ही में एम्स- आईसीएमआर द्वारा लॉंच की गई मिशन दिल्ली योजना के तहत इमरजेंसी सेवा के दायरे को बढ़ा दिया गया है। पहले यह इमरजेंसी सेवा सिर्फ 30 किलोमीटर तक में रहने वाले लोगों के लिए था, जिसे अब बढ़ाकर 78 किलोमीटर तक कर दिया गया है। एम्स-आईसीएमआर के इस फैसले से अब दिल्ली के करीब 20- 25 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सकेगा।   मिशन दिल्ली एम्स- आईसीएमआर का एक पॉयलट परियोजना है, जिसके तहत हार्ट…

Read More

शीतलहर ने दिल्ली में धवस्त किया 119 साल का रिकॉर्ड, दर्ज हुआ मौसम का सबसे ठंडा दिन

नई दिल्ली। एक पखवाड़ के अंदर दिल्ली-एनसीआर में पड़ी रही कड़ाके सर्दी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। वहीं एक बार फिरसे सोमवार को सर्दी ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर ने 119 वर्ष का रिकॉर्ड धवस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सोमवार दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर सफदरगंज में दिन का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि दूसरा सबसे ठंडा दिसम्बर महीना है। इससे पहले दिसम्बर में दिल्ली का यह तापमान साल 1901 में…

Read More

प्रदेश भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, तालकटोरा में किया व्यापारियों से संवाद

-गोयल ने कहा, व्यापारियों से किया वादा आप ने नहीं किया पूरा नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में चुनावी बिगुल फूंकते हुए सोमवार को व्यापारी वर्ग के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने व्यापारी वर्ग और अन्य लोगों से जो भी वादे किये थे उसे पूरा करने में नाकाम रही। अब दिल्ली के व्यापारी और आम आदमी बदलाव चाहते हैं। वह भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी…

Read More

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता रेलमार्ग पर पांच साल में मिल जाएगी वेटिंग टिकट से निजात

-रेलवे सीएए प्रदर्शनकारी उपद्रवियों से वसूलेगा 80 करोड़ रुपए नई दिल्ली। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने सोमवार को कहा कि दो सबसे व्यस्त मार्गों दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकात के बीच चलने वाली रेलगाड़ियां अगले 5 साल में वेटिंग टिकट की समस्या से मुक्त हो जाएंगी। वहीं नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई रेलवे को हुई 80 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से वसूल कर की जाएगी।  रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रेलवे अगले…

Read More

ठाकरे मंत्रिपरिषद का विस्तार, 36 मंत्रियों ने ली शपथ

– मुख्यमंत्री ठाकरे के बेटे आदित्य बने कैबिनेट मंत्री– पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी मंत्रिपरिषद में शामिल– राकांपा के अजीत पवार बने उप-मुख्यमंत्री मुंबई। महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार के पहले बहुप्रतीक्षित मंत्रिपरिषद विस्तार में सोमवार को 36 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राकांपा नेता अजीत पवार को उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। तीन महिला विधायकों को…

Read More

छापेमारी में 5 ट्रक अवैध कोयला जब्त

धनबाद। एसओजी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर निरसा पुलिस अंचल क्षेत्र में एनएच-2 स्थित जगदम्बा पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार अहले सुबह अवैध कोयले से लदे पांच ट्रक को पकड़कर गलफरबाड़ी पुलिस को सौंपा। फर्जी कागजात के जरिये पश्चिम बंगाल से झारखंड के रास्ते गंतव्य स्थान के लिए कोयला ले जाने की योजना थी। गल्फरबाड़ी प्रभारी बीएन सिंह ने कहा कि ट्रक चालकों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल ओवर लोडिंग का मामला सामने आया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

Read More

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए निर्देश जारी

मेदिनीनगर। पलामू के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि ने अत्यधिक ठंड एवं शीतलहरी के मद्देनजर जरूरतमंदों के बीच कंबल, ऊनी टोपी के वितरण, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था शीघ्र किए जाने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी, नगर पंचायत हरिहरगंज, हुसैनाबाद, छतरपुर, विश्रामपुर नगर परिषद, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं मेदिनीनगर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को उक्त आदेश का अनुपालन कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने पलामू…

Read More