सरकार और प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है हिंडाल्को हादसा : राजद

रांची। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महासचिव मनोज कुमार ने हिन्डाल्को में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है। कुमार ने बुधवार को कहा कि सरकार व प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है यह हादसा। इसके लिए प्रबंधन और राज्य सरकार दोनों जबाबदेह हैं। अभी तक सिर्फ एक व्यक्ति के हताहत होने की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि सरकार सबसे पहले मलवे में कितने लोग दबे हैं यह देखे। तत्पश्चात हताहत हुए परिवार के लोगों को उचित मुआवजा दे, तथा उनके बच्चे को पढ़ाई लिखाई की पूरी खर्च वहन करें। कुमार ने इस घटना की राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा पूर्व में गड़बड़ व्यवस्था की जानकारी सरकार के स्तर पर दी गई थी। लेकिन न सरकार ने इसे गंभीरता से लिया और न ही प्रबंधन ने। इस घटना के जो भी दोषी है, उन्हें भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।

This post has already been read 8359 times!

Sharing this

Related posts