200 करोड़ टीकाकरण के उपलक्ष्य पर गुमला में होर्डिंग लगाई गई

200 करोड़ टीकाकरण के उपलक्ष्य पर गुमला में होर्डिंग लगाई गई सीबीसी गुमला द्वारा जिले के प्रमुख स्थलों में ‘सामूहिक सामर्थ्य से रचा इतिहास’ एवं ‘कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव’ के होर्डिंग, बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया गुमला : भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय, गुमला के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत द्वारा 200 करोड़ टीकाकरण के आँकड़े को पार करने के उपलक्ष्य पर ‘सामूहिक सामर्थ्य से रचा…

Read More

राँची का जत्था देवघर के लिए रवाना

कैलाश की करूणा, राँची का जत्था देवघर के लिए रवाना। समाज सेवी नन्द किशोर सिंह चंदेल जी ने त्रिशूल एवं अंग वस्त्र देकर रवाना किया। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा का सामूहिक अभिषेक किया। श्रद्धालुओं का जत्था सुलतानगंज से गंगाजल लेकर देवघर के लिए 105 किलोमीटर की दूरी नंगेपाव पैदल तय करेगी। जत्था का नेतृत्व करनेवाले कैलाशी अरविन्द सिहं कौशल के साथ संजीव मिश्रा, निताई बनर्जी, सुनिल लाल, सुबोध विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, प्रवीण पाठक, ब्रजेश शर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, शिव पूजन महतो, उतम सोनी, अजय सोनी सहित 16…

Read More

एक्सआईएसएस राँची में मनाया गया संत इग्नेशियस लोयोला पर्व

रांची। ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची ने शनिवार को संत इग्नेशियस लोयोला का पर्व मनाया। संत इग्नेशियस की 500वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 31 जुलाई को हर वर्ष यह पर्व मनाया जाता और इस वर्ष को इग्नेशन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। संत इग्नेशस मन परिवर्तन की 500वीं सालगिरह लेकिन इस साल यह प्रत्याशित था। दर्शकों का स्वागत डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे, सहायक निदेशक, एक्सआईएसएस ने किया और उन्हें येशु समाज (जेसुइट्स) संस्थान के लक्ष्य के बारे में बताया जिनमें चार सामाजिक विषयों को बढ़ावा देने…

Read More

यूजीसी की गाइडलाइन में छेड़छाड़ के खिलाफ राज्य के विश्वविद्यालयों में तालाबंदी

रांची। यूजीसी की गाइडलाइन में किये छेड़छाड़ का पूरे राज्यभर में विरोध शुरू हो गया है। रांची और डीएसपीएमयू विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति की नियमावली में संशोधन को लेकर गुरुवार को तालाबंदी कर दी गई लेकिन जिस नियमावली को लेकर विरोध किया जा रहा है उस नियमावली पर राज्य सरकार ने कोई निर्णय लिया ही नहीं है। इसे भी देखें : एक बार जरूर जाएं नकटा पहाड़… सारे रिसर्च स्कॉलर, सहायक प्राध्यापकों ने विवि समेत सारे पीजी डिपार्टमेंट को भी बंद कराया। रांची विवि और…

Read More

एक्सआईएसएस में परियोजना स्वाभिमान पर एक दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन

रांची। नेटवर्क फॉरएंटरप्राइजएन्हांसमेंट एंड डेवलपमेंटसपोर्ट (नीड्स) ने झारखंड में ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची के ग्रामीण प्रबंधन कार्यक्रम के सहयोग से झारखंड में प्रवासियों के लिए सम्मान, रोजगार और गौरव के लिए गठबंधन परियोजना पर एक दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। शनिवार को यूरोपीय संघ द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रवासी श्रमिकों की मैत्रीपूर्ण मौजूदगी में और राज्य में संचालित कई नागरिक संगठनों और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों बीच एक्सआईएसएसकैंपस में किया गया था। कार्यशाला का उद्घाटन एक्सआईएसएस के निदेशक डॉ जोसफमरियानुसकुजुरएसजे के भाषण से हुआ जहाँ…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष – क्रियायोग: ऊर्जा का आध्यात्मिक प्रयोग

लेखिका – अलकेश त्यागी इस आधुनिक युग में, तकनीकी बाढ़ ने बाहरी सुख और मन बहलाव के इतने विकल्प उपलब्ध करा दिए हैं कि लोगों का पूरा ध्यान तथा ऊर्जा बाहरी संसार में ही लगे है। यह जीवन शैली आज की अधिकतर समस्याओं का कारण है। जब तक प्राणशक्ति या ऊर्जा इंद्रियों में लिप्त रहेगी, चेतना अपने अंतरतम में निहित ज्ञान, आनंद और दिव्य प्रेम के अनंत भंडारों को भूली रहेगी। ऐसे में योग सभी समस्याओं का निदान बन कर उभरा है। और पढ़ें : संदेशवाहक जो विश्व के लिए…

Read More

झारखंड में मानसून का दस्तक, गर्मी से मिली राहत…

रांची। झारखंड में मानसून के दस्तक से ही गर्मी से राहत मिलने लगी है। राज्य के कई जिलों में मंगलवार की देर शाम से ही रिमझिम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में स्थानीय कारणों से बारिश होगी। झारखंड मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में किसी भी समय दस्तक दे सकता है। मानसून के रास्ते में कोई अड़चन नहीं आए तो 30 जून तक यह पूरे…

Read More

सभी उपायुक्त सुनिश्चित करें कोई जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाए : मुख्यमंत्री

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी उपायुक्तों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का पुनः आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरतमंद पेंशन से वंचित न रह जाए। क्यों दिया पुनः आदेश उल्लेखनीय है कि गुमला से राज्य भर में विगत आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने के लिए एक माह…

Read More

रांची पुलिस ने शहर में चिपकाया उपद्रवियों का पोस्टर

रांची। जुमे की नमाज के बाद हिंसा और उपद्रव की घटना में शामिल उपद्रवियों का पोस्टर रांची पुलिस ने जारी किया है। साथ ही पोस्टर अलग-अलग चौक-चौराहों पर लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि इन लोगों के बारे में जो भी जानकारी मिले, पुलिस को इसकी सूचना दें। इसे भी देखें : रांची के मेन रोड में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग उल्लेखनीय है कि हिंसा के मामले में राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को डीजीपी, एडीजी (अभियान) के साथ डीसी और…

Read More

भाजपा ने मांडर विस क्षेत्र से गंगोत्री कुजूर को बनाया उम्मीदवार

रांची। मांडर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने एक बार फिर गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार घोषित किया है। वह पहले भी इस क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम की घोषणा कर दी है। और पढ़ें : बेड़ो में पड़हा प्रेमियों ने पड़हा जतरा के उद्देश्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने का लिया संकल्प विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें सभी पहलुओं को ध्यान रखते हुए अंतत: गंगोत्री कुजूर के नाम को…

Read More