एकल अभियान के माध्यम से पूरे देश में एक लाख से अधिक गांव में एक शिक्षक विद्यालय चल रहा है

वन बंधु परिषद के पूर्वी भारत की क्षेत्रीय बैठक रांची में झारखंड चैंबर सभागार में आहूत हुई जिसमे पटना, भुवनेश्वर, धनबाद, जमशेदपुर, झारसुगड़ा, कोलकाता, पटना, रायपुर, राउरकेला, सिलीगुड़ी और रांची के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि आज के दिन एकल अभियान के माध्यम से पूरे देश में एक लाख से अधिक गांव में एक शिक्षक विद्यालय चल रहा है।इन सभी गांवों में कैसे शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाया जाए, वहा रोजगार और स्वावलंबन कैसे बढ़ाया जाए, आरोग्य से संबंधित जानकारियां कैसे प्रचारित प्रसारित किया जाय,…

Read More

फिल्म एवं आर्ट विषय पर कार्यशाला

मिशन ब्लू फाउंडेशन का फिल्म एवं आर्ट विषय पर कार्यशालाप्रोफेशनल तरीके से अभिनय के गुर सीखेः राजेश जैस रांचीः मिशन ब्लू फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को सामाजिक उद्यमिता पर कार्यशाला का आयोजन रांची प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित हुआ। कार्यशाला का विषय आर्ट एवं सिनेमा था। कार्यशाला के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता डाॅ राजेश जैस ने फिल्म और कला से उद्यमिता को अपने भविष्य के रूप में चुनने वाले युवाओं को कई बारिकियां बतायी। डाॅ जैस ने कहा कि सिनेमा कई विद्याओं का मिश्रण है। यहां सभी कलाओं…

Read More

राष्ट्र के सामने जो महत्वपूर्ण चुनौतियां है रोजगार, महंगाई, कानून व्यवस्था, हमारे अर्थव्यवस्था

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे जी ने अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के अंतिम दिन दिल्ली रवानगी से पूर्व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, नेता कांग्रेस विधायक दल आलमगीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ भी उपस्थित रहें। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण को लेकर बूथ स्तर तक संगठन की मजबूती को लेकर अप्रैल माह से लेकर…

Read More

उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर @ 2047

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में – भारत की आजादी के 75 वर्ष मनाने के लिए विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा केन्द्र तथा राज्य सरकारों के सहयोग और सक्रिय जन भागीदारी के माध्यम से ‘उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य – पावर @ 2047’ के अंतर्गत देश के सभी जिलों में ‘बिजली महोत्सव’ का आयोजन हो रहा है। बिजली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पिछले 8 वर्षों में विद्युत क्षेत्र की प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया जा रहा है। बिजली महोत्सव की शुरुआत 25 जुलाई 2022 को…

Read More

200 करोड़ टीकाकरण के उपलक्ष्य पर गुमला में होर्डिंग लगाई गई

200 करोड़ टीकाकरण के उपलक्ष्य पर गुमला में होर्डिंग लगाई गई सीबीसी गुमला द्वारा जिले के प्रमुख स्थलों में ‘सामूहिक सामर्थ्य से रचा इतिहास’ एवं ‘कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव’ के होर्डिंग, बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया गुमला : भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, क्षेत्रीय कार्यालय, गुमला के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत द्वारा 200 करोड़ टीकाकरण के आँकड़े को पार करने के उपलक्ष्य पर ‘सामूहिक सामर्थ्य से रचा…

Read More

एक्सआईएसएस राँची में मनाया गया संत इग्नेशियस लोयोला पर्व

रांची। ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची ने शनिवार को संत इग्नेशियस लोयोला का पर्व मनाया। संत इग्नेशियस की 500वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 31 जुलाई को हर वर्ष यह पर्व मनाया जाता और इस वर्ष को इग्नेशन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। संत इग्नेशस मन परिवर्तन की 500वीं सालगिरह लेकिन इस साल यह प्रत्याशित था। दर्शकों का स्वागत डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे, सहायक निदेशक, एक्सआईएसएस ने किया और उन्हें येशु समाज (जेसुइट्स) संस्थान के लक्ष्य के बारे में बताया जिनमें चार सामाजिक विषयों को बढ़ावा देने…

Read More

मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है : हर्ष वर्धन

रांची। मस्तिष्क हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। मस्तिष्क और इससे जुड़ा तंत्रिका तंत्र हमारे शरीर की हर गतिविधि और क्रिया का समन्वय करता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह मानव शरीर के अंदर भी हर कार्य को नियंत्रित करता है। हृदय की धड़कन से लेकर मांसपेशियों की गति तक शरीर द्वारा संचालित प्रत्येक शारीरिक क्रिया मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होती है। इसके अलावा, मस्तिष्क हमारे व्यक्तित्व और चेतना को बनाने के लिए जिम्मेदार है, जो हमें अन्य प्राणियों से अलग करता है। यह हमारे सभी कार्यों…

Read More

झारखंड में 20 दिनों में तेजी से बढ़ा कोरोना संक्रमण

रांची। झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राजधानी रांची में पॉजिटिविटी रेट चार से दस जुलाई के बीच 10 से बढ़कर 14.50 प्रतिशत हो गई। देवघर, कोडरमा और पूर्वी सिंहभूम की पॉजिटिविटी रेट तीस प्रतिशत को पार कर चुकी है। राज्य में जुलाई महीने के पहले दिन एक जुलाई को एक्टिव केस 330 था, जो 20 दिनों में लगभग तिगुना 1067 हो गया है। सिर्फ रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 393 है। 20 दिनों में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत पिछले 20 दिनों में पांच…

Read More

यूजीसी की गाइडलाइन में छेड़छाड़ के खिलाफ राज्य के विश्वविद्यालयों में तालाबंदी

रांची। यूजीसी की गाइडलाइन में किये छेड़छाड़ का पूरे राज्यभर में विरोध शुरू हो गया है। रांची और डीएसपीएमयू विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर्स की नियुक्ति की नियमावली में संशोधन को लेकर गुरुवार को तालाबंदी कर दी गई लेकिन जिस नियमावली को लेकर विरोध किया जा रहा है उस नियमावली पर राज्य सरकार ने कोई निर्णय लिया ही नहीं है। इसे भी देखें : एक बार जरूर जाएं नकटा पहाड़… सारे रिसर्च स्कॉलर, सहायक प्राध्यापकों ने विवि समेत सारे पीजी डिपार्टमेंट को भी बंद कराया। रांची विवि और…

Read More

राष्ट्रीय डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में पर्यावरण सुरक्षा हेतु पारस हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा एक अनुठी पहल

रांची। पारस HEC हॉस्पिटल के यूनिट हेड डॉ नितेश कुमार ने बताया की आज 1 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में प्रबंधन ने डॉक्टरों द्वारा निस्वार्थ सेवा को प्रोत्साहित करने हेतु विविध गतिविधियों का आयोजन किया। दिन की शुरुरात में सभी चिकित्सकों का सम्मान कर उनका स्वागत किया गया साथ ही डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में कुछ नया करने के जोश के साथ पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से शाम 4 बजे डॉक्टरों द्वारा वृक्षयरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे हॉस्पिटल के सभी निष्णात रोग विशेषज्ञों ने…

Read More