Ranchi : देश का नंबर वन राज्य बना झारखंड शहरी स्वच्छता में

Jharkhand : नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में झारखंड को राज्यों की श्रेणी में देश के अव्वल राज्य का सम्मान प्रदान किया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य ने लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की है। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सम्मान प्राप्त किया साथ में राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार मौजूद थे।।

स्वच्छ सर्वेक्षण में 100 शहरी निकायों वाले राज्यों की श्रेणी में झारखंड को बेस्ट परफॉर्मिंग अवार्ड के साथ साथ कुछ शहरों को भी विभिन्न कैटेगरी में सम्मानित किया गया है। देश के तीन-दस लाख तक की आबादी वाले शहरों में जमशेदपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के लिए दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। पूर्वी जोन के 25-50 हजार आबादी वाले शहरों में जुगसलाई को सिटिजन फीडबैक के लिए बेस्ट सिटी के रूप में सम्मानित किया गया है। इसी तरह से गार्बेज तीन स्टार रेटिंग में भी झारखंड के जमशेदपुर तीन रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

Bollywood : फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का शानदार टीजर जारी, जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक

2016 में झारखंड की स्थिति बहुत प्रशंसनीय नही थी पर लगातार स्वच्छ सर्वेक्षण 2017, 2018, 2019, 2020 और 2021 में राज्य की जनता के सहयोग और शहरी निकायों तथा राज्य सरकार के कुशल मार्गदर्शन में राज्य ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई सम्मान प्राप्त किए हैं।

ऐतिहासिक फैसला : भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को ‘जन-जातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा

स्वच्छता के क्षेत्र में झारखंड की मिली सफलता पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के शहरी निकायों में रह रहे नागरिकों और सफाईकर्मियों को बधाई और शुभकामना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी संयुक्त प्रयास से ये सम्मान झारखंड को प्राप्त हुआ और यह सम्मान प्रदेश के नागरिकों के लिए गौरव का विषय है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुकपेज पर लाइक करें,खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें. www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें!

This post has already been read 18883 times!

Sharing this

Related posts