ताजा खबरेरामगढ़

उरीमारी पंचायत से कमला देवी ने मुखिया प्रत्याशी के लिए किया नामांकन

उरीमारी : पंचायत से मुखिया प्रत्याशी कमला देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन कराने से पहले कमला देवी ने उरीमारी दामोदर नदी तट पर अवस्थित गौरी शंकर मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात चेकपोस्ट स्थित वीर सिदो-कान्हू मुर्मू के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया। अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ-साथ पंचायत के दसों वार्ड के वार्ड सदस्य प्रत्याशी नामांकन के लिए प्रखंड मुख्यालय बड़कागांव रवाना हुए।

और पढ़ें : पूजा सिंघल प्रकरण में पूर्व मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड संख्या 01 से आशा देवी, वार्ड संख्या 02 से सरस्वती कुमारी, वार्ड संख्या 03 से फुलमती देवी, वार्ड संख्या 04 से सतिश कुमार, वार्ड संख्या 05 से सबिता चौहान, वार्ड संख्या 06 से सोनी देवी, वार्ड संख्या 07 से ईफरीदा खातून, वार्ड संख्या 08 से लालमुनि देवी, वार्ड संख्या 09 से मंजू देवी, वार्ड संख्या 10 से शारदा देवी प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वहीं पंचायत समिति सदस्य के लिए गीता देवी ने अनुमंडल कार्यालय हजारीबाग में अपना नामांकन पत्र भरा।

मौके पर मुखिया प्रत्याशी कमला देवी ने कहा कि उरीमारी पंचायत सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के अंतर्गत आता है। पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए सीसीएल से सहयोग लेकर प्रखंड और सीसीएल दोनों ही जगहों से पंचायत का विकास किया जाएगा। पिछले छह वर्षों में उरीमारी पंचायत में सीसीएल एवं प्रखंड के सहयोग से कई कार्य हुए, गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनवाया गया। वहीं पीसीसी सड़क, मास्टर लाईट सहित कई विकास कार्य किए गए हैं। पंचायत की जनता ने अगर पुनः सेवा का मौका दिया तो उरीमारी पंचायत को विकास की नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करूंगी।

इसे भी देखें : क्या आप कभी गए हैं रंगरौली धाम!

मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, डॉ जी आर भगत, मुनिशराम मांझी, तिवारी मांझी, कंचन सोरेन, भोला रविदास, कमल यादव, जतरु बेसरा, तालो बेसरा, रवि पवरिया, कृष्णा किसकू, प्रभु मांझी, तलू बेसरा, लखन मांझी, अशोक किस्कू, राजेंद्र हेम्ब्रम, महेश बेसरा, लालू महतो, कमलेश यादव, अनिमेष यादव, विशाल यादव, दीपक यादव, शिबू ठाकुर, राधेश्याम, सरोज यादव, जय कुमार, संजय यादव, विनोद प्रजापति, मिटन यादव, धनंजय कुमार, फिरोज अंसारी, बिंदेश्वरी यादव, कुलदीप साव, त्रिवेणी साव, बेनी साव, शांति देवी, फुलमूनी देवी, आशालता देवी, तेतरी देवी, सुषमा श्रीवास्तव, उर्मिला देवी, प्रतिमा गिरी, झुमरी देवी, मोनिका देवी, मूर्ति देवी, विमला देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button