भैरवा जलाशय में मत्स्य केज अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन

रामगढ़  : रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड अंतर्गत भैरवा जलाशय में मत्स्य केज अधिष्ठापन कार्य का उद्घाटन विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर मंत्री चंद्र प्रकाश चौधरी ने शनिवार को किया।
मंत्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि इस मत्स्य केज के उद्घाटन से समिति के कुल 335 सदस्य प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। मछली उत्पादन कार्यक्रम का संचालन स्थानीय निबंधित मत्स्य जीवी सहयोग समिति के द्वारा किया जाएगा । उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान विकास के लिए स्वरोजगार के लिए कार्य कर रही है। समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा ने कहा कि मछली उत्पादन सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है जिससे स्थानीय ग्रामीणों को स्वरोजगार मिल रहा है।
जिला मत्स्य पदाधिकारी मनोज ठाकुर ने इस संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि भैरवा जलाशय में ग्राम नया बूंगा सॉरी के निकट 17 अदद मत्स्य केज का अधिष्ठापन एवं मछली उत्पादन योजना की राशि 83.920 लाख है। वहीं भैरवा जलाशय में ग्राम बूंगा सॉरी के निकट 17 आदद मत्स्य केज का अधिष्ठापन एवं मछली उत्पादन कार्यक्रम योजना की राशि 83. 920 लाख है। भैरवा जलाशय में ग्राम बयाग के निकट 17अदद मत्स्य केज अधिष्ठापन एवं मछली उत्पादन योजना की राशि 83. 920 लाख है। ग्राम सोटई के निकट 17 मत्स्य केज का अधिष्ठापन एवं मछली उत्पादन कार्यक्रम योजना की राशि 83. 920 लाख है। ग्राम पोटम दगा के निकट 17 अदद मत्स्य केज का अधिष्ठापन एवं मछली उत्पादन कार्यक्रम योजना की राशि 83. 920 लाख है। उन्होंने उपस्थित समिति के सदस्यों को इसका लाभ उठाने का आह्वान किया सर्वप्रथम समारोह में अतिथियों का स्वागत बुके देकर व माला पहनाकर किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला मत्स्य पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक योजना में 17 मत्स्य केज का अधिष्ठापन सभी के जो में इनपुट जैसे मत्स्य बीज मत्स्य आहार एवं दवा की व्यवस्था मत्स्य बीज संचयन एक केज हाउस 5 लाइफ जैकेट सोलर लाइट एवं ऑनलाइन सेवा सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था की गई है इस अवसर पर मत्स्य जीवी सहयोग समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।

This post has already been read 6722 times!

Sharing this

Related posts