मुख्यमंत्री ने रामगढ़ में 92 युवाओ को सौंपा नियुक्ति पत्र

युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोडा जा  रहा है: हेमन्त सोरेन रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि गोला को डिग्री कॉलेज का उपहार जल्द मिलेगा। इसके लिए आपकी सरकार ने स्वीकृति दे दी है। कॉलेज के निर्माण हेतु आने वाले दिनों में आधारशिला रखी जाएगी। रामगढ़ जिला में आवागमन को बेहतर करने के उदेश्य से 250 करोड़ रुपए की लागत से 400 कि०मी० ग्रामीण सड़क एवं 450 करोड़ रुपए की लागत से 250 किमी उच्च स्तरीय सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जल्द ये सड़कें रामगढ़वासियों के सुगम आवागमन में सहायक होगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड स्थित चाड़ी पंचायत के तिरला मैदान में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वरोजगार हेतु कार्य किया जा रहा है। लगातार नियुक्ति निकाली जा रही है। यहां के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। रामगढ़ जिला का पतरातु प्रखंड पर्यटन स्थल है। यहां के युवा दर्शनीय स्थल में स्वरोजगार के लिए रोजगार सृजन योजना का लाभ लेकर आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस कार्य में सरकार आपकी मदद करेगी। गांव-गांव पंचायत पंचायत शिविर का आयोजन हो रहा है। इन शिविरों में लोग राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें हैं। यह अभियान बेहतर ढंग से संचालित हो रहा है या नहीं इसका आकलन करने आपके बीच आता हूं। वर्ष 2021और 2022 से ऐसे शिविर का आयोजन कर सरकार आपके दरवाजे को खटखटा रही थी। इन शिविरों से प्राप्त आवेदन से ज्ञात हुआ कि आखिर पूर्व में कुछ अच्छा कार्य हुआ होता तो इतने सारे आवेदन कैसे प्राप्त हुए। 2019 से पूर्व सामान्य जीवन रहने के बाद भी कार्य नहीं किया गया। जबकि वर्तमान सरकार गठन के उपरांत कोरोना संक्रमण ने झारखण्ड समेत पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया। इस महामारी की धुंध छटने के बाद सरकार ने आपके दरवाजे तक पदाधिकारियों को भेजना शुरू किया ताकि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंच सके। यहां के किसान, श्रमिक, महिला, नौजवान सशक्त होगा तो राज्य मजबूत होगा। आपकी सरकार गांव और ग्रामीणों को सशक्त करने के उदेश्य से योजनाओं का निर्माण और लोगों को योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रही है। आज आपका अधिकार आपके दरवाजे को खटखटा कर आप तक पहुंचा जा रहा है। आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उदेश्य से 80 उत्कृष्ट विद्यालय का संचालन प्रारंभिक चरण में हो चुका है। आने वाले वर्षों में राज्य भर में पांच हजार उत्कृष्ट विद्यालय प्रारंभ करने की योजना है। आपकी सरकार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए किशोरियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही, राज्य के बच्चों को उच्च शिक्षा समेत डॉक्टर, इंजिनियरिंग, लॉ, मास कम्युनिकेशन एवं अन्य के लिए गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम समाप्ति के बाद जब जाने लगे तब उनकी नजर गोला के यूएसएच बरियातु स्कूल में पढ़ाई कर रही अफसाना एवं राखी पर पड़ी, दोनों मुख्यमंत्री की तस्वीर को थामे थी। मुख्यमंत्री सीधे उन बच्चियों के पास गए और उसके साथ तस्वीर ली। मुख्यमंत्री ने इन बच्चियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं पतरातु प्रखंड के जयनगर पंचायत में आयोजित शिविर में पदाधिकारियों से कहा कोई भी जरूरतमंद पेंशन के लाभ से वंचित ना रहे। इस अवसर पर मंत्री  सत्यानंद भोक्ता, बादल पत्रलेख, विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक सह राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री योगेन्द्र महतो, फागू बेसरा, पूर्व विधायक ममता देवी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उपायुक्त रामगढ़, आरक्षी अधीक्षक रामगढ़, जिला के पदाधिकारीगण, हजारों की संख्या में ग्रामीण, छात्र – छात्राएं एवं लाभुक उपस्थित थे।

Read More

मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट ने मासिक धर्म की स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया

ओरमांझी: मां केयर चेरिटिबल ट्रस्ट ने मासिक धर्म स्वच्छता सह जागरूकता अभियान जिला के लगभग सभी प्रखण्ड में चलाया। मौके पर संस्था के सचिव सह समाज सेविका वंदना उपाध्याय ने ग्रामीण महिला और छात्रों को मासिक धर्म की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही मासिक धर्म के दौरान बरती जानी वाली सावधानी के बारे में बताया। कहा कि सामाजिक जागरूकता के चलते मासिक धर्म की समस्या से निपटा जा सकता है। इसके अलावा ग्रामीण छात्र छात्राओं कोऑनलाइन शिक्षा व्यवस्था के संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। संस्था के…

Read More

टेट पास सहायक अध्यापक 26 को करेंगे मुख्यमंत्री आवास घेराव

रांची। टेट सफल सहायक अध्यापक समन्वय समिति के प्रदेश संरक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि टेट पास सहायक अध्यापक 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। उन्होंने शनिवार को कहा कि राजभवन के समीप पिछले 124 दिनों से अनिश्चित कालीन धरना दे रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार के तरफ से सिर्फ आश्वासन आश्वासन ही मिल रहा है। अगर 25 दिसम्बर तक वेतनमान सरकार नहीं देगी और टेट पास पारा शिक्षकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री फैसला नहीं लेते है तो 26 दिसम्बर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया…

Read More

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गरीबों के बीच कंबल बांटे

रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ हमेशा रहा है। महागठबंधन सरकार भी ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटती रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता भी ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल बांटते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कंबल कांग्रेस नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल ने पिता कन्हैयालाल जैन गंगवाल…

Read More

शराब घोटाला मामले में ईडी के चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान

रांची। झारखंड शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शनिवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि आठ जनवरी, 2024 निर्धारित की है।रांची ईडी की टीम ने 16 दिसंबर को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें ईडी ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के अलावा शराब का टेंडर मैनेज कर अवैध कमाई करने वाले लोगों की भी जानकारी दी है। साथ ही किस-किस को कितना…

Read More

ईसीआई ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र

झारखंड में तीन साल से एक ही जगह पर कार्यरत पुलिस अधिकारियों का करें तबादलारांची। भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। चुनाव से पहले ईसीआई ने मुख्य सचिव एल ख्यांगते को पत्र लिखकर तीन साल से एक ही जगह जमे एडीजी से सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला करने को कहा है।इलेक्शन कमीशन ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि वैसे अधिकारी जिनका कार्यकाल 30 जून तक किसी भी जिले में तीन साल की अवधि…

Read More