भाजपा के साथ खड़े हैं देश के पूर्व सैनिक : रंजन सिंह

रामगढ़। भाजपा के साथ देश के पूर्व सैनिक भी शहीदों के सम्मान में साथ खड़े हैं। सेना के लिए भाजपा ने जो किया है, वह किसी ने नहीं किया। यह बातें गुरुवार को रामगढ़ में जनसंपर्क अभियान चला रहे भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रंजन सिंह उर्फ छोटन सिंह ने कही। शहर में सैनिक प्रकोष्ठ, रामगढ़ के जिला संयोजक ब्रिज बिहारी सिंह यादव के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा संपर्क अभियान चलाया गया। इसमें रामगढ़ जिले के भूतपूर्व सैनिकों से मिलकर सरकार द्वारा की जन कल्याणकारी कार्यों की विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस अवसर पर रंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हम पूर्व सैनिकों की बरसों पुरानी लंबित मांग वन रैंक वन पेंशन को स्वीकार कर भूतपूर्व सैनिकों के सैन्य सेवा को सम्मान देने का कार्य किया है। संपर्क अभियान के तहत भूतपूर्व सैनिकों की टोली ने मेरा परिवार, भाजपा परिवार का स्टिकर चिपकाया और भारतीय जनता पार्टी का ध्वज भी लोगों के घरों में लगाया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक आरके सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, भुनेश्वर महतो, राजकुमार, मनोज यादव के साथ में समाजसेवी टी पी सिंह, राजेंद्र शर्मा, संतोष मुंडा, सत्येंद्र राय, केसव राय आदि शामिल थे।

This post has already been read 8658 times!

Sharing this

Related posts