पति की प्रताड़ना से मुक्ति पाने के लिए सुपारी देकर कराई थी हत्या, सात गिरफ्तार

खूंटी। खूंटी पुलिस ने युवक की हत्या के मामला का खुलासा करते हुए बताया कि पत्नी ने ही सुपारी देकर हत्या कराई थी। इस मामले में पत्नी के अलावा एक होमगार्ड सहित छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पूर्व गुटीगड़ा-पंगुरा सीमा पर युवक का शव बरामद हुआ था। बुधवार को कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ आशीष कुमार महली ने बताया कि 21 अप्रैल को पुलिस ने मुरहू थाना के गुटीगड़ा-पंगुरा के बीच नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। सिर कुचल कर उसकी हत्या…

Read More

अर्जुन मुंडा ने नामांकन किया

रांची/खूंटी। खूंटी (अजज) लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। मुंडा ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त सूरज कुमार के समक्ष पर्चा दाखिल किया। उनके साथ पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और खूंटी के सांसद करिया मुंडा, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा और विधायक विमला प्रधान मौजूद थीं। मुंडा पहली बार 2009 में जमशेदपुर से लोकसभा चुनाव जीते थए।

Read More

महिलाओं ने नामांकन के लिए अर्जुन मुंडा को सहयोग राशि दी

रांची/खूंटी।आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कर्रा में जनसंपर्क अभियान शुरू की।इस दौरान जम्हार बस्ती भी गए।बस्ती की महिलाओं ने श्री मुंडा का स्वागत किया।महिलाओं ने श्री मुंडा को 1001 रुपये नामांकन भरने के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि दी।श्री मुंडा ने उनका आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा को भाजपा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। अर्जुन मुंडा आगामी 19 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगे।

Read More

अर्जुन मुंडा को खूंटी से उम्मीदवार बनाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, गुटबाजी को मिलेगा विराम

खूंटी । संसदीय क्षेत्र खूंटी (सुरक्षित) से भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को उम्मीदवार बनाये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश आ गया है। भाजपा समर्थक ही नहीं, विरोधी दल के नेता भी स्वीकार करते हैं कि अर्जुन की उम्मीदवारी से भाजपा की स्थिति मजबूत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में तोरपा के झामुमो विधायक पौलुस सुरीन कहते हैं कि भाजपा ने एक सुलझे और अनुभवी नेता को मैदान में उतारा है। अर्जुन मुंडा भाजपा के ऐसे नेता हैं, जिन्होंने सरकार की गलत नीतियों का खुलकर विरोध…

Read More

खूंटी कांग्रेस के खाते में गई तो निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं झामुमो विधायक पौलुस सुरीन

खूंटी । तोरपा विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुुमो) के विधायक पौलुस सुरीन ने रविवार को कहा कि महागठबंधन के तहत यदि खूंटी सीट कांग्रेस के खाते में गयी, तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा, स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। चुनाव लड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का काफी दबाव है। सीट बंटवारे की घोषणा के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे। विधायक ने कहा कि पिछले नौ वर्षों से खूंटी की जनता की दिन-रात सेवा की है। उस समय कांग्रेस का कोई नेता…

Read More

एक किलो अफीम के साथ दो गिरफ्तार

खूंटी। पुलिस ने रविवार को डीएवी रोड स्थित हुटुगदाग मैदान के पास छापेमारी कर एक किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में मंगा मुंडा और नरसिंह मुंडा शामिल हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। एसपी आलोक ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ आशीष कुमार महली और खूंटी के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई उमाशंकर, हरि महतो, पुष्पराज कुमार, बिरजू प्रसाद और सशस्त्र…

Read More

मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन

खूंटी: झारखंड में पुलिस ने खूंटी-मुरहु क्षेत्र के कन्कुसी जंगल में मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन किया । पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने जंगल में बने बंकर को भी ध्वस्त किया है. सूत्रों ने बताया कि पी एल एफ आई के उग्रवादियों ने बंकर बनाकर मिनी गन फेक्टरी लगायीी थी । फैक्‍टरी से अर्द्ध निर्मित पिस्तौल,जेनरेटर ,हथियार बनाने का औजार बरामद किया गया है ।

Read More

रनिया में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

खूंटी।  खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के मेरामबीर जंगल के पास गुरुवार सुबह तकरीबन 6:45 बजे पीएलएफआई नक्सलियों और 209 कोबरा बटालियन व सीआरपीएफ के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है। नक्सली का शव भी बरामद कर लिया गया है। मुठभेड़ के बाद तलाशी अभियान में एक जर्मन राइफल एचके- 33 सहित भारी मात्रा में गोली, मोबाइल फोन और पिट्ठू भी बरामद किए गए हैं।

Read More