रांची/खूंटी।आज पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कर्रा में जनसंपर्क अभियान शुरू की।इस दौरान जम्हार बस्ती भी गए।बस्ती की महिलाओं ने श्री मुंडा का स्वागत किया।महिलाओं ने श्री मुंडा को 1001 रुपये नामांकन भरने के लिए अपनी ओर से सहयोग राशि दी।श्री मुंडा ने उनका आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि अर्जुन मुंडा को भाजपा ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। अर्जुन मुंडा आगामी 19 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगे।
This post has already been read 7520 times!