जदयू ने शुरू किया ‘दूध पिओ, शराब छोड़ो’ अभियान

बोकारो। झारखंड प्रदेश युवा जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से शनिवार को पूरे राज्य में बिहार की तर्ज पर शराबबंदी की मांग को लेकर दूध पिओ, शराब छोड़ो अभियान शुरू किया। बोकारो हवाई अड्डा के समीप आयोजित एक कार्यक्रम में युवा जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह ने कहा कि शनिवार से ही पूरे देश में इस अभियान का दिल्ली के जंतर-मंतर से इसका राष्ट्रस्तरीय आगाज हुआ है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक अभियान अब लगातार चलेगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य बिहार की तर्ज पर देश के सभी राज्यों में…

Read More

दीमक की तरह झारखंड को चाट रही रघुवर सरकार : योगेन्द्र महतो

बोकारो। झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव की अध्यक्षता में महानगर समिति का एकदिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को बोकारो परिसदन में आयोजित किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो ने आरोप लगाया कि रघुवर सरकार ने झारखंड को लूट का अड्डा बना दिया है। सरकार और सरकार के सहयोगी झारखंड को दीमक की तरह चाट रहे हैं। हेमंत सरकार बनते ही रघुवर सरकार के बहुत सारे मंत्री जेल की हवा खाएंगे। पार्टी के केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए…

Read More

बोकारो विधायक और भाजपा कार्यकर्ताओं पर एजीएम से मारपीट का आरोप,

बोकारो। बोकारो के विधायक विरंची नारायण और भाजपा कार्यकर्ताओं पर बोकारो इस्पात के नगर सेवा विभाग के सहायक महाप्रबंधक अजीत कुमार के साथ मारपीट का आरोप लग रहा है। घायल अजीत कुमार को बोकारो जेनरल अस्पताल (बीजीएच) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारी आक्रोश में हैं। वहीं, विधायक ने मारपीट की घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए बताया कि वे विवाद सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बोकारो के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी दी। क्या है मामला विवाद का कारण झारखंड…

Read More

बोकारो समेत लोन के नाम पर देशभर में लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

बोकारो। पुलिस ने बोकारो के अशोक कुमार और विवेक सनन नामक दो कारोबारियों से हुई ठगी का खुलासा किया है। ठगी करने वाला गिरोह गुजरात का बताया जा रहा है, जिसके सदस्य महेश प्रसाद उर्फ मसीही प्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।  जानकारी के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य बैंक डिफॉल्टर कारोबारियों को करोड़ों का लोन दिलाने के नाम पर ठगी किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त से देश के विभिन्न शहरों से लोगों से लगभग 93 लाख रुपये की ठगी का खुलासा प्रारंभिक जांच में हुआ है। चास, बोकारो के दोनों कारोबारी अशोक कुमार एवं विक्रम सनन ने चास…

Read More

धनबाद-बोकारो NH32 को किया गया अतिक्रमण मुक्त, 10 घरों पर चला बुलडोजर

बोकारो : धनबाद-बोकारो के NH 32 का हो रहे चौड़ीकरण को लेकर सड़क निर्माण कार्य में अवरोध अतिक्रमण पर सीओ दिवाकर द्विवेदी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया. कुल 30 वैसे घरों को नोटिस किया गया था, जिनका जमीन सड़क चौड़ीकरण करने में आ गया था और उनके मुआवजे का भुगतान 6 माह पहले ही कर दिया गया था. उसके बावजूद भी वो लोग अतिक्रमण किये हुए थे. उन 30 घरों में से 10 घरों पर बुलडोजर चला और अतिक्रमण मुक्त किया गया. यह अतिक्रमण अभी लगातार दो से तीन…

Read More

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, रात में पत्नी-पत्नी में हुआ था झगड़ा

बोकारो। बोकारो के सेक्टर चार थाना क्षेत्र स्थित संत रविदास मोड़ के पीछे जंगल से शुक्रवार सुबह पेड़ से लटकी युवक की लाश बरामद की गई। मृतक की पहचान सेक्टर चार के झोपड़पट्टी निवासी 30 वर्षीय अलीम अंसारी के रूप में हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अलीम होटल में काम करता था। गुरुवार रात अलीम और उसकी पत्नी में…

Read More

4 गाड़ियों की भीषण टक्कर से, 6 लोग घायल

पेटरवार (बोकारो) : पेटरवार-रामगढ़ एनएच-23 पर थाना क्षेत्र के चरगी गांव के अम्बागढ़ा पुल के निकट चार वाहनों की आपस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बच्चा व दो महिला सहित 6 लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार अम्बागढ़ा पुल के निकट दो बाइक आपस में भिड़ गये. मौके पर से गुजर रहे एक पिकअप वैन ने अनियंत्रित होकर एक स्पलेंडर बाइक पर सवार भाई-बहन को रौंदते हुए दूसरे कार (क्वीड) से टकरा गई और पलटी खा गई. बताया जा रहा है कि स्वांग कोलियरी…

Read More

खेलमंत्री कर घर के बाहर धरने पर बैठी राष्ट्रीय खिलाड़ी, आत्मदाह की चेतावनी

बोकारो। मोनालिसा चक्रवर्ती। वह नाम जो झारखण्ड में लॉन टेनिस की इकलौती पहचान है। जिस मोनालिसा ने देशभर में समूचे झारखण्ड का नाम अपने खेल की बदौलत रोशन किया, वही आज बदहाली के दौर से गुजर रही है। हालत ऐसी कि अपना कैरियर बचाने के लिए सूबे के खेलमंत्री के घर के बाहर इस राष्ट्रीय खिलाड़ी को अनिश्चितकालीन धरने पर बैठना पड़ा है। मोनालिसा के लिए टेनिस ही उसकी जिंदगी है। धरनास्थल पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में उसने कहा कि बिना टेनिस के वह कुछ भी नहीं और जब तक…

Read More

540 ग्राम अवैध गांजे के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, गुमटी में खेप मंगाकर करता था कारोबार

बोकारो। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुन्दीबाद में एक गुमटी में गांजे का अवैध कारोबार करने वाले निरंजन कुमार याफव उर्फ लुल्हा उर्फ शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से लगभग 540 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तीन दर्जन से ज्यादा वैसे सिगरेट भी बरामद किए गए, जिनके भीतर गांजे भरे हुए थे। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत  में बोकारो के सिटी डीएसपी ज्ञान रंजन ने बताया कि गुरुवार को एसपी पी. मुरुगन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर  कार्रवाई हुई। दुन्दीबाद के अंदर लकड़ी…

Read More

बोकारो में 25 हजार किसानों को मिला किसान सम्मान निधि योजना का लाभ, खाते में आई राशि

बोकारो : बोकारो जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय बोकारो क्लब में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के लगभग 25 हजार किसानों के अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से प्रथम और द्वितीय किस्त की धनराशि सीधे ट्रांसफर किया गया. इस मौके की गवाह बनी प्रदेश की शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने किसानों के बारे में भी सोचा और उन्हें सम्मान दिया. मीडिया से बातचीत के क्रम में मंत्री नीरा यादव ने कहा कि किसान खाद-बीज…

Read More