प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक

गोड्डा। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की प्रखंड स्तरीय बैठक पथरगामा में संघ के जिला अध्यक्षा बबीता कमारी आनन्द के आवास में हुई। बैठक की अध्यक्षता बबीता कुमारी आनंद ने किया।बैठक में पहुँची पथरगामा प्रखंड की तमाम रसोईया ने होली के अवसर पर बकाया मानदेय नही मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। आक्रोशित रसोईया ने बताया कि मार्च तक में ही उनलोगों को पूरे वर्ष का मानदेय मिल जाता था,लेकिन पथरगामा प्रखंड में प्रखंड संसाघन केन्द्र की शिथिलता एवं लापरवाही के कारण अभी तक केवल पाँच माह का,मात्र 7800 रु0 मानदेय दिया गया है।जबकि पथरगामा को छोड़कर जिले में रसोईया को अभी तक मात्र 11300 रु0 मिला है। बबीता कुमारी आनंद ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अन्दर पथरगामा एवं जिले के सभी रसोईया का बकाया मानदेय का भुगतान यदि नही किया गया तो बाध्य होकर जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के समक्ष एक सप्ताह के बाद उग्र प्रदर्शन किया जायगा जिसकी सारी जबाबदेही विभाग की होगी। इसकी जानकारी कल.जिला शिक्षा अधीक्षक को दे दी जायेगी। बैठक में प्रेमलता, शोभा, प्रजीमा लक्ष्मी, शबनम, मगदलिना, बेबी रंजीता, मरांमय सोरेन, शहनाज, जोविता, बीनोती, जानकी, प्रमिला, मुक्ती, रूशनी, गीता, कौशल्या मीरा, सुदामा, प्रतिमा दोरनी, गायत्री, मातादेवी सहित काफी संख्यां में रसोईया, संयोजिका मौजूद थी।

This post has already been read 8288 times!

Sharing this

Related posts