संगठन मजबूती हेतु एकजुट होकर करें कार्य : राकेश गुप्ता

गुमला : अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता सोमवार की संध्या गुमला पहुंचे। यहां स्थानीय रौनियार धर्मशाला में रौनियार वैश्य समाज के पदाधिकारियों द्वारा युवा अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मालूम हो कि युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन विस्तार को लेकर विभिन्न राज्यों में जनसंपर्क अभियान में निकले हैं। रौनियार धर्मशाला में सर्वप्रथम उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में आवश्यक चर्चा किए। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमें स्वयं को सुधारना होगा और समाज में एक दूसरे के सुख-दुःख में बराबर के भागीदारी बने। आज सामाजिक एकजुटता नहीं होने के कारण राजनीतिक में हमारी भागीदारी शुन्य है। समाज द्वारा निरंतर जनहित में सामाजिक कार्य किए जाने चाहिए। इससे निश्चित रूप से संगठन में मजबूती आएगी। उन्होंने जिला कमेटी के विस्तार पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में संरक्षक संदीप गुप्ता, संरक्षक अजय कुमार एलआईसी, अध्यक्ष विनोद प्रसाद, सचिव अनमोल गुप्ता, संगीतरत्न शंभू शरणम्, युवा अध्यक्ष आनंद गुप्ता सहित अन्य लोगों ने संगठन मजबूती पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
रौनियार समाज व संगीतरत्न को किया गया सम्मानित 
समाज को संगठित करते हुए बेहतर कार्य हेतु रौनियार समाज गुमला और संगीत के माध्यम से समाज को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए  संगीत रत्न शंभू शरणम को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकारणी सदस्यों का परिचय सचिव अनमोल गुप्ता द्वारा कराया गया। मौके पर संरक्षक ओम प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवीन गुप्ता, श्याम गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, किशोरी प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

This post has already been read 7922 times!

Sharing this

Related posts