ताजा खबरेलाइफ स्टाइल

Vastu Tips : इस पौधे को लगाते ही चमक जाएगी, आपकी किस्मत

Vastu Tips : आज हम आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का वास रहेगा। इस पौधे का नाम मोरपंखी है। वास्तु के अनुसार जब भी आप अपने घर में मोरपंखी का पौधा लगाएं, तो इसे अकेले न लगाकर हमेशा जोड़े में लगाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता सही रहता है। हमेशा दोनों लोगों में प्यार बना रहता है। कई जगहों पर इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। यही वजह कि बचपन में अक्सर लोग अपनी किताब में भी इसे रखते थे, ताकि पढ़ाई में मन लगा रहे। मान्यता है कि मोर पंखी का पौधा घर में लगाने से घर के सदस्यों की बुद्धि तेज होती है।

इसे भी पढ़ें : आर्यन खान ड्रग्स केसः गवाह प्रभाकर की मौत की होगी जांच, गृहमंत्री पाटिल ने दिए डीजीपी को आदेश

आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में खास बातें..

वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पेड़-पौधों का जिक्र मिलता है, जिन्हें घर में लगाने से बरकत होती है। यूं तो लोग घर की शोभा बढ़ाने के लिए इस पौधे को लगाते हैं, लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि इस पौधे को लगाने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही कभी भी पैसों की तंगी नहीं आती है। साथ ही घर के अंदर कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।

मोरपंखी का पौधा लगाने का सही तरीका

ध्यान रखें जहां भी ये पौधा लगाएं वहां पर हल्की-हल्की धूप आती हो। इससे पौधे का विकास होता रहेगा। मोरपंखी के पौधे को भूलकर भी दक्षिण दिशा में ना रखें। इसे हमेशा पूर्व दिशा में लगाएं। इससे आपको घर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही परिवार में हमेशा खुशी बनी रहेगी! कई बार मोरपंखी का पौधा सूखने लगता है। ऐसा शुभ नहीं होता है। इसलिए जब पौधे सूखने लगें तो उसे हटाकर तुरंत दूसरा मोरपंखी पौधा लगाएं। इस पौधे में नियमित रूप से जल देते रहें। यदि परिवार में आपसी कलह की वजह से अशांति बनी रहती है, तो मोरपंखी का पौधा लगाने से छोटी-छोटी बातों पर होने वाले तनाव खत्म हो जाते हैं।

ये भी देखें : संजना झारखण्ड की मशहूर कोरिओग्राफर

मोर पंखी का पौधा लगाने से घर में आती है बरकत :

हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी न हो। इसके लिए कुछ लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन अमीर बनने के लिए मेहनत के साथ ही किस्मत का साथ देना भी बेहद जरूरी होता है। कुछ लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी असफल रहते हैं। हालांकि शास्त्रों में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिसके जरिए आपकी किस्मत बदल सकती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोर पंखी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती है। सकारात्मकता के साथ ही घर में धन की कमी नहीं होती। आय के रास्ते खुलते हैं। यानी इस पौधे की बदौलत घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button