पलामू में भाजपा के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तक

मेदिनीनगर। पलामू लोकसभा क्षेत्र में भाजपा अपने उम्मीदवार बिष्णु दयाल राम के पक्ष में प्रचार के लिए संभावित स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय कर लिया गया है। पलामू भाजपा द्वारा जारी सूची में पांच केंद्रीय मंत्रियों समेत झारखण्ड और यूपी के सीएम के नाम शामिल हैं। पलामू लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की भी रूप रेखा तय की गई है। पलामू लोकसभा में भाजपा के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम इस प्रकार हैं, जिनमें 6 अप्रैल मेदिनीनगर में मुख्यमंत्री रघुवर दास, 8 अप्रैल को मेदिनीनगर में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, 16 अप्रैल को हुसैनाबाद में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह,19 अप्रैल को छतरपुर में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, 22 अप्रैल को गढ़वा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, 25 अप्रैल को बिश्रामपुर पांडू में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण एवं 26 अप्रैल को भंडरिया में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव का कार्यक्रम तय किया गया है। पलामू भाजपा के प्रवक्ता शिव कुमार मिश्रा ने बताया कि उक्त स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम पार्टी द्वारा तय कर दिया है। हालांकि इसमें फेरबदल संभव हो सकता है।

This post has already been read 7551 times!

Sharing this

Related posts