लोस चुनाव राष्ट्रवादी बनाम ठग ऑफ हिन्दुस्थान के बीच है: प्रतुल

मेदिनीनगर। लोकसभा चुनाव राष्ट्रवादी बनाम ठग ऑफ हिन्दुस्थान के बीच है। यह बात शुक्रवार को भाजपा जोनल मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ सहदेव ने कही। विपक्ष पर साधा निशाना साधते हुए नरेंद्र मोदी के पांच साल के कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा जारी की गयी मेनिफेस्टों पर कहा कि चार पीढियां गुज़र गईं लेकिन गरीबी दूर नहीं हो सका। अतः गरीबी हटाने की बात लोगों को ठगने के लिये मात्र है। शाहदेव ने कहा कि देशद्रोह की धारा को शिथिल करने वाली बात बहुत ही खराब है। कांग्रेस द्वारा जारी मेनिफेस्टो के बारे में कहा कि हमारी ही कॉपी की गयी है मेनिफेस्टो में। पलामू संसदीय क्षेत्र में 5 वर्षों तक हुए विकास कार्यों की बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र की पूरी रिपोर्ट कार्ड प्रत्याशी बीडी राम जल्द ही मीडिया के सामने पेश करेंगे। मीडिया प्रभारी शिव पूजन पाठक ने कहा कि बिना कोई नीति व नीयत के सहारे चल रहा गठबंधन की हवा निकल गयी है।

This post has already been read 7367 times!

Sharing this

Related posts