तेजी के साथ होगा झारखंड का विकास : अर्जुन मुंडा

सिमडेगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बानो के अलावा झारखंड में तेजी के साथ विकास होगा। हर आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा। अर्जुन मुंडा बुधवार को बानो प्रखंड के जयपाल सिंह मैदान में त़ोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार कोचे मुंडा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार रहेगी तभी लोगों का सर्वांगीण विकास होगा। भाजपा के पांच साल की सरकार में सड़क पुल और बिजली उपलब्ध करायी गयी है। अब लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की बारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासी क्षेत्र है आदिवासियों व मूल वासियों के विकास से ही बानो का विकास होगा। झारखंड राज्य में भाजपा की सरकार रहेगी तो केंद्र से मिलने वाली योजनाएं भी सही रूप से मिलेगी। किसानों को अधिकार दिलाने का समय आ गया है। किसानों के सम्मान के लिए भी पहल किया जायेगा। बाऩो में कई ट्रेनों ठहराव की मांगें आयी हैं। रेल मंत्री से बात कर के रेल ठहराव का प्रयास किया जायेगा।

असम के सांसद दिलीप कुमार सैकया ने कहा कि झारखंड व असम एक जैसे है। दोनों राज्यों में आदिवासियों द्वारा राज्य के विकास में योगदान दिया गया है। झारखंड के एक सौ साल पहले गये लोगो में आज असम से तीन सांसद दिल्ली गये हैं। उन्होंने त़ोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार कोचे मुंडा को भारी मतों से विजयी बनाकर रांची विधानसभा भेजने का अनुरोध किया।

This post has already been read 11741 times!

Sharing this

Related posts