भारत-बुल्गारिया वार्ता के बाद गांधी प्रतिमा पर पहुंची सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। भारत-बुल्गारिया द्विपक्षीय वार्ता के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुल्गारिया के सोफिया में बनी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंची और पुष्पाजंली अर्पित राज ने कहा कि आज महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को पूरी दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने की जरूरत है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुल्गारिया, मोरक्को और स्पेन की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में वे 16-17 फरवरी को बुल्गारिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
बुल्गारिया के सोफिया में महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सितम्बर,2018 की बुल्गारिया यात्रा के दौरान अनावरण किया गया था। इस प्रतिमा को बुल्गारिया के प्रसिद्ध मूर्तिकार इवान रूसेव ने तैयार किया है। अपनी बुल्गारिया यात्रा के दौरान विदेश मंत्री ने बुल्गारिया की विदेश मंत्री एकातेरिना ज़हरायावा से मुलाकात की। इसके साथ भारत-बुल्गारिया के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता भी हुई, जिसमें दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मा, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं तकनीकी, पर्यटन एवं संस्कृति के क्षेत्र में आपसी सहयोग को लेकर बात हुई। बुल्गारिया यात्रा के दौरान सोफिया में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत भी करेंगी।
अपने दौरे के दूसरे चरण में, विदेश मंत्री 17-18 फरवरी को मोरक्को जाएंगी। यह यात्रा भारत के मोरक्को के साथ जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से है। दोनों देशों को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय क्षेत्रों और वैश्विक मुद्दे में गहन विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगी। यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री स्वराज अपने समकक्ष मोरक्को के विदेश मंत्री नासिर बोरिटा के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगी। वह मोरक्को के राजा मोहम्मद चतुर्थ, सरकार के प्रमुख साद दिने एल ओटमानी और मोरक्को चैंबर ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष हबीब एल. मलिकी से भी मिलेंगी। काउंटर आतंकवाद, आवास और मानव बस्तियों और युवा मामलों के क्षेत्रों में सहयोग के लिए तीन एमओयू यात्रा के दौरान अपेक्षित हैं। विदेश मंत्री रबात में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगी।
अपनी यात्रा के अंतिम चरण में, विदेश मंत्री अपने समकक्ष स्पेनिश मामलों के विदेश मंत्री जोसेफ बोरेल फोंटेल्स के निमंत्रण पर 18-19 फरवरी को स्पेन की यात्रा करेंगी। अपनी यात्रा के दौरान, विदेश मंत्री द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अपने समकक्ष के साथ एक द्विपक्षीय बैठक करेंगी। स्पेनिश सरकार विदेश मंत्री को प्रतिष्ठित ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ सिविल मेरिट से सम्मानित करेगी। ये सम्मान स्पेन सरकार की ओर से अप्रैल 2015 में नेपाल से 71 स्पेनिश नागरिकों को बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए ऑपरेशन मैत्री के लिए दिया जाएगा। विदेश मंत्री स्पेन में भारतीय समुदाय के साथ मुलाकात भी करेंगी।

This post has already been read 6961 times!

Sharing this

Related posts