बोइंग 737 मैक्स की दोनों विमान दुर्घटना में मिली समानता

लॉस एंजेल्स। अमेरिकी बोइंग विमान 737 मैक्स-8 के ईथोपियाई एयरलाइन और इंडोनेशियाई लायन एयरलाइन, दोनों दुर्घटनाग्रस्त विमानों के डाटा के मिलान के बाद यह निष्कर्ष निकाला जा रहा है कि इन दुर्घटनाओं में समानताएं थीं। ईथोपियाई विमान गत रविवार को अदिस अबाबा से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इंडोनेशियाई लायन एयरलाइन का बोईंग 737 गत अक्टूबर महीने में दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। इस दुर्घटना में 189 लोगों की मौत हुई थी। अदिस अबाबा में ईथोपिया के परिवहन मंत्री डगमवित मोगेस ने पत्रकारों को जानकारी दी है कि 30 दिन में प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की जाएगी। दोनों विमानों की दुर्घटना से संबंधित जानकारियां एकत्र की जा रही हैं। प्रारंभिक जांच के दौरान कहा जा रहा है कि दोनों ही विमान उड़ान भरने के बाद आसमान में अगले हिस्से नाक की ओर से ऊपर नीचे जा रहे थे। इंडोनेशियाई लायन एयरलाइन का बोइंग 737 गत अक्टूबर महीने में दुर्घटना ग्रस्त हुआ था। इस हादसे में 189 लोग मारे गए थे। बोइंग 737 मैक्स 8 परिवार में 371 विमान चार दर्जन से भी अधिक देशों में हैं। बोइंग चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनिस मुइलेंबरग ने कहा है कि वह जांच कार्य में सतत सहयोग दे रहे हैं। उनकी कम्पनी इस विमान के साफ्टवेयर में रद्दोबदल कर रही है, ताकि विमान के उड़ान भरने के बाद उसके ऊपर नीचे जाने पर नियंत्रण किया जा सके।

This post has already been read 5712 times!

Sharing this

Related posts