मुख्यमंत्री  ने   उर्दू के  7232 सहायक आचार्य  पद सृजन के प्रस्ताव को दी मंजूरी

रांची।  मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के लिए सहायक आचार्य के 7232 पद सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें प्राथमिक विद्यालयों (वर्ग 1 से 5) के लिए 5478 एवं उच्च प्राथमिक (वर्ग 6 से 8 ) विद्यालयों में 1754 पद शामिल है। ज्ञात  हो कि पूरे राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के लिए 4401 पद स्वीकृत हैं। इनमे 689 उर्दू शिक्षक के पदों पर नियुक्ति की गई, जबकि 3712 पद रिक्त हैं।  ऐसे में राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में उर्दू के सहायक शिक्षकों के स्वीकृत पदों को प्रत्यर्पित करते हुए उक्त पदों के विरुद्ध सहायक आचार्य का पद सृजन तथा वेतनमान परिवर्तित किया गया है।   उल्लेखनीय है कि राज्य के सभी जिलों के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्यनरत उर्दू छात्रों  के क्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के प्रतिवेदन के आधार पर कुल 7981 सहायक आचार्य का पद सृजित किया जाना है। इसमें  प्राथमिक विद्यालयों में 6167 तथा मध्य विद्यालयों में 1754 सहायक आचार्य का पद है । लेकिन,  प्राथमिक विद्यालयों में इंटर प्रशिक्षित 689 उर्दू सहायक शिक्षक कार्यरत हैं। अतएव राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में 5478 तथा मध्य विद्यालयों में 1754 (कुल 7232 पद) सहायक आचार्य का पद सृजित किया गया है। सहायक आचार्य के 50 हज़ार पद सृजित राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में सहायक शिक्षकों के पदों को परिवर्तित करते हुए सहायक आचार्य के 50, 000 पद स्वीकृत किए गए हैं। सहायक आचार्य का  वेतनमान इंटर प्रशिक्षित के लिए सातवां केंद्रीय पुनरीक्षित वेतनमान के लेवल-4 और स्नातक प्रशिक्षित के लिए लेवल- 5 निर्धारित है ।उक्त परिपेक्ष्य में उर्दू शिक्षकों के रिक्त पदों को भी उक्त के अनुरूप परिवर्तित किया किया गया है।

Read More

 सर्वजन पेंशन योजना लागू करने वाला झारखंड पहला राज्य : हेमन्त सोरेन

अरविंद टेक्सटाइल, किशोर एक्सपोर्ट, श्री गणपति क्रिएशन, अर्बन डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड, मैट्रिक्स क्लोथिंग, वेलेंसिया अपैरल्स एवं ओरिएंट क्राफ्ट टेक्सटाइल कंपनियों ने दी युवाओं को नियुक्ति।

Read More

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल : लोग अपना नाम मतदाता सूची में जरूर चेक करें, किसी विसंगति की स्थिति में अविलंब बीएलओ को बताएं

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुरूप झारखंड राज्य अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कल 22 जनवरी सोमवार को किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने बताया कि कल सोमवार 22 जनवरी को राज्य के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। उक्त मतदाता सूची निर्वाचन से जुड़े राज्य के महत्वपूर्ण कार्यालयों में भी प्रकाशित की जानी है।उन्होंने राज्य के मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जरूर चेक…

Read More

वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिनी श्रृंखला के लिए फ्रेजर-मैकगर्क और बार्टलेट ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

मेलबर्न। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने होने वाले तीन मैचों की एकदिनी श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित कर दी गई है। टीम में युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क और अनकैप्ड तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया है। ग्लेन मैक्सवेल को आराम दिया गया है और झाय रिचर्डसन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। देश में सबसे रोमांचक बल्लेबाजी प्रतिभाओं में से एक माने जाने वाले फ्रेजर-मैकगर्क ने विक्टोरिया से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद शानदार घरेलू सत्र का आनंद लिया है। उन्होंने इस सीज़न की शुरुआत में…

Read More

गैरी स्टीड को उम्मीद, दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए फिट हो जाएंगे विलियमसन

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि कप्तान केन विलियमसन 4 फरवरी को माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे।विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ हालिया पांच मैचों की श्रृंखला में सिर्फ दो टी20 मैच खेले थे, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया था।स्टीड ने ईसपीएनक्रिकइंफो के हवाले से कहा, “मुझे विश्वास है कि वह ठीक हो जाएगा। संभवतः उसे प्रशिक्षण शुरू करने से पहले एक या दो दिन का समय मिल…

Read More

प्रीमियर लीग : बोर्नमाउथ को 4-0 से हराकर शीर्ष पर बरकरार लिवरपूल

लंदन। लिवरपूल ने फुटबॉल का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रविवार को बोर्नमाउथ को 4-0 से हराकर प्रीमियर लीग के शीर्ष पर अपनी बढ़त बरकरार रखी।पहला हॉफ गोलरहित रहने के बाद, डार्विन नुनेज़ ने डिओगो जोटा के पास के बाद 49वें मिनट में गोल कर लिवरपूल को आगे कर दिया। जोटा ने 70वें मिनट में लिवरपूल के लिए दूसरा गोल किया। इस गोल के 9 मिनट बाद ही उन्होने मैच का अपना दूसरा गोल करते हुए लिवरपूल को 3-0 से आगे कर दिया।नुनेज़ ने इंजुरी टाइम में गेम का अपना दूसरा…

Read More

एएफसी एशियन कप: सऊदी अरब राउंड 16 में, थाईलैंड के आगे बढ़ने की उम्मीदें बरकरार

दोहा। सऊदी अरब ने रविवार को एएफसी एशियन कप में नौ खिलाड़ियों वाले किर्गिस्तान पर 2-0 से जीत दर्ज कर राउंड 16 में प्रवेश किया।अहमद बिन अली स्टेडियम में 39,557 प्रशंसकों के सामने, तीन बार के चैंपियन सऊदी अरब ने ग्रुप एफ में छह अंकों के साथ लगातार दूसरी जीत हासिल की।इससे पहले रविवार को, थाईलैंड ने ओमान के साथ गोल रहित ड्रॉ खेला और ग्रुप में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जिससे नॉकआउट चरण में आगे बढ़ने की उसकी उम्मीदें बढ़ गईं।साहस और तीव्रता के साथ…

Read More

राममय हुई रांची, भगवा झंडों से पटा चप्पा- चप्पा

रांची। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राजधानी रांची राममय हो गई है। चारों ओर सिर्फ और सिर्फ भगवान श्रीराम नाम की ही गूंज सुनायी दे रही है। यहां पूरा वातावरण राममय हो गया है। रांची के कोकर, लालपुर, अल्बर्ट एक्का चौक, डोरंडा, चुटिया, बुटी मोड़, बरियातू, नामकुम, अपर बाजार से लेकर शहर के सभी बाजार और मंदिर भगवा झंडों से पट गये है। हर तरफ बस भगवान श्रीराम जी का झंडा ही लहरा रहा हैं। चारों ओर भक्ति गाने बज रहे हैं। सोमवार सुबह से ही राजधानी रांची…

Read More

असम : राहुल गांधी के काफिले को बटद्रवा सत्र जाने से पुलिस ने रोका

नगांव (असम)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को प्रशासन ने बटद्रवा सत्र थान जाने से रोक दिया है। जिले के धिंग गेट पर तैनात पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने का कारण बताते हुए कहा कि दोपहर तीन बजे से पहले उनकी यात्रा बटद्रवा थान नहीं जा सकती है। दरअसल, सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर में होनेवाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित सत्र के कार्यक्रम में टकराव की आशंका के चलते बटद्रवा सत्र थान ने राहुल गांधी से रविवार की प्रस्तावित यात्रा को स्थगित करने को कहा…

Read More

प्राण प्रतिष्ठा : पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा का पूजन शुरू किया

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर बने भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूजन शुरू कर दिया है। इतिहास लिखा जा रहा है। सैकड़ों वर्षों बाद कुछ ही मिनटों में रामलाल अपने स्थान पर प्रतिष्ठित हो जाएंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद हैं।

Read More