इंडोनेशिया में बाढ़ : 73 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पपुआ में बाढ़ से 73 लोगों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सेंटनी इलाक़े में भारी तबाही मची है। करीब 51 लोगों की यहीं मौत हुई है, जबकि जयपुरा में सात लोगों को बाढ़ की विभीषिका ने लील लिया। बचाव और राहत कार्य लगातार जारी है। सेंटनी इलाक़े में भारी तबाही होने के बावजूद राहत कार्य करने वालों ने पांच महीने के एक बच्चे को मलबे से निकालकर सुरक्षित बचा लिया है। राहत कार्य और तेज़ कर दिए गया है, लेकिन आशंका है कि मरने वालों की तादाद बढ़ सकती है। भू-स्खलन से सड़क मार्ग कई स्थानों पर अवरुद्ध हो गए हैं, करीब एक सौ मकान ध्वस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार शाम मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। कीचड़ जमा होने से स्थिति भयावह हो गई और रात भर बरसात होने से सुरक्षित स्थानों पर जाने में भी लोगों को भारी परेशानी हुई। करीब चार हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर सरकारी भवनों में ठहराया गया है।

This post has already been read 6122 times!

Sharing this

Related posts