रांची। रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित बसकी पुल के समीप से शनिवार को पुलिस ने पेड़ से लटका हुआ एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। उसकी शिनाख्त राजू गोप (45) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गमछे के सहारे पेड़ से लटकर उसने फांसी लगा ली। वह मानसिक रूप से कमजोर था। उसका कोई भी रिश्तेदार नहीं है। वह लोगों से मांग कर जीवनयापन करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।
This post has already been read 6833 times!