रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, एक घायल

रांची : रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव के पास सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में जमशेदपुर के गोलमुरी निवासी 25 वर्षीय रितु राज कुमार और 20 वर्षीय जान्हवी कुमारी शामिल हैं, जबकि रितु राज की बहन रोहिणी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।जानकारी के अनुसार, तीनों लोग वैगनआर कार में सवार होकर जमशेदपुर से रांची एक शादी समारोह में गए थे और सुबह वापस जमशेदपुर…

Read More

सीके नायडू अंडर – 23 स्टेट ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट !! झारखंड ने बिहार को एक पारी व 97 रनों से हराया

रांची। झारखंड ने जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीके नायडू अंडर – 23 स्टेट ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत खेले गए मैच में बिहार को एक पारी व 97 से हरा दिया। इस तरह झारखंड ने अपने सभी छह मैच खेल कर कुल 65 अंक प्राप्त किए। ग्रुप डी से झारखंड व मुंबई ने नाक आउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।इससे पहले तीसरे दिन आज सुबह झारखंड ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 621 रनों पर समाप्त घोषित कर दी ।कुनैन कुरैशी ने सात छक्के एवं 11 चौकी…

Read More

रांची में धूमधाम से मनाई जा रही सरस्वती पूजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची। राजधानी रांची में सोमवार को वसंत पंचमी के अवसर पर शहरभर में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है। विभिन्न चौक-चौराहों, गली-मोहल्लों और शैक्षणिक संस्थानों सहित रिम्स में मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पूजा में विद्यार्थी, शिक्षक, संगीतकार, कलाकार, लेखक-पत्रकार समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।विभिन्न स्थानों पर सरस्वती देवी की प्रतिमा को विशेष रूप से सजाया गया है। ज्ञान, संगीत, कला और शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चरणों में फल-फूल अर्पित किये जा रहे हैं। प्रसाद स्वरूप सेब, केला, बेर,…

Read More

सरकार की मंजूरी के बाद झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित किए गए अनुराग गुप्ता, अधिसूचना जारी

रांची। आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड डीजीपी के पद पर पदस्थापित किए गए। इस संबंध में सोमवार की दोपहर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के जरिये अधिसूचना जारी कर दी गई। इससे पहले रविवार की रात सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियमित नियुक्ति करने की मंजूरी दे दी थी।उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से दो साल के लिए होगा। अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के प्रभारी डीजीपी थे। साथ ही वह सीआईडी डीजी और एसीबी के डीजी पद के अतिरिक्त…

Read More

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा की साधारण सभा आयोजित

Ranchi: रांची समर्पण शाखा के सत्र (2024 25) की साधारण सभा शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया जी की अध्यक्षता में हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में संपन्न हुई। इस बैठक की शुरुआत शाखा अध्यक्ष द्वारा की गई साथ ही अनुपस्थिति एवं गणपूर्ति की सूचना दी गई।शाखा अध्यक्षा विनीता सिंघानिया ने स्वागत उदगार दिया। शाखा सचिव शुभा अग्रवाल द्वारा जनवरी माह का प्रतिवेदन पेश किया।आगामी कार्यक्रमों के अंतर्गत कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर, कैंसर डे,गौ सेवा, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, जन सेवा से सम्बंधित कार्यकमों के आयोजन पर चर्चा की गई।आगामी 22-23…

Read More

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बिरसा मुंडा फन पार्क में नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Ranchi: सोमवार को बिरसा मुंडा फन पार्क रांची एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती पूजा के एवं बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में बसंत पंचमी उत्सव सह एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 07 वर्ष से 15 वर्ष के आयु के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने एक से एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के महासचिव श्री आदित्य मल्होत्रा जी उपस्थित…

Read More