रांची। झारखंड की राजधानी रांची से पटना के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन 23 फरवरी से शुरू हो रही है। यह ट्रेन हजारीबाग होकर जायेगी।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार से इस ट्रेन के लिए आरक्षण शुरू हो जायेगा। ट्रेन संख्या 18634 प्रत्येक शनिवार की रात 11.55 बजे खुलेगी। रांची से यह ट्रेन मुरी, बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा होते हुए पटना जायेगी। पटना से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को रांची के लिए खुलेगी। पटना से खुलकर यह कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मुरी होते हुए रांची पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कोई भी स्लीपर या सामान्य श्रेणी का कोच नहीं है। सभी कोच वातानूकुलित श्रेणी के हैं। इसके अलावा ट्रेन में दो जेनरेटर कार होगी।
This post has already been read 7492 times!