Jharkhand : राँची जिला क्रीड़ा भारती ने पूरे झारखंड का प्रथम खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया

Ranchi : राँची जिला खो-खो संघ के सहयोग से राँची जिला क्रीड़ा भारती ने पूरे झारखण्ड का प्रथम खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ न्यू क्लोनी मेला मैदान ,जगन्नाथपुर ,धुर्वा में किया गया। रांची जिला क्रीड़ा भारती प्रथम खो-खो प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ पार्षद प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय , खेल प्रेमी राम नरेश झा , लाल बाबू सिंह , सुभद्रा देवी , कंचन देवी ने नारियल फोड़कर एवं सभी खिलाड़ियों को परिचय प्राप्त कर किया।

National : सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, पिता की संपत्ति पर बेटियों का कितना अधिकार


रांची जिला क्रीड़ा भारती के संरक्षक मुनचुन राय ने खो-खो खेल प्रारम्भ करने के लिए इस केंद्र को एक जोड़ा खो-खो पोल उपलब्ध कराया एवं उसने अपने संबोधन में कहा कि यह नया खो-खो केन्द्र से कई जिला , राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बालक-बालिका खिलाड़ी तैयार होंगे। यह क्रीड़ा भारती खो-खो केन्द्र पूरे झारखंड का आदर्श केन्द्र के रूप में विकसित होगा। अभी इस केन्द्र में नियमित अभ्यास के लिए चालीस बालिका एवं तीस बालक का पंजीकरण किया गया है।

इसे भी देखें : मुड़हर पहाड़ : पिकनिक का नया स्पॉट

इस केंद्र का उद्घाटन के अवसर पर रांची जिला क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अजय झा ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं मंच का संचालन किया। इस केन्द्र में प्रतिदिन वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इस अवसर पर मैत्रीपूर्ण खो-खो मैच का आयोजन किया गया जिसमें नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र ने महात्मा गांधी क्लब को संघर्ष पूर्ण मैच में 24-19 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस मैच के मुख्य निर्णायक वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी गुमला के चतुर्गुण साहु, भरत कुमार, अभिषेक कुमार, सुभाष गांगुली, राजेश कुमार, आकाश कुमार, निखिल कुमार ने निर्णायक की अहम भूमिका निभाई।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और खबरें देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। www.avnpost.com पर विस्तार से पढ़ें शिक्षा, राजनीति, धर्म और अन्य ताजा तरीन खबरें

This post has already been read 28710 times!

Sharing this

Related posts