कैलाश की करूणा, राँची का जत्था देवघर के लिए रवाना।
समाज सेवी नन्द किशोर सिंह चंदेल जी ने त्रिशूल एवं अंग वस्त्र देकर रवाना किया। रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने पहाड़ी बाबा का सामूहिक अभिषेक किया। श्रद्धालुओं का जत्था सुलतानगंज से गंगाजल लेकर देवघर के लिए 105 किलोमीटर की दूरी नंगेपाव पैदल तय करेगी।

जत्था का नेतृत्व करनेवाले कैलाशी अरविन्द सिहं कौशल के साथ संजीव मिश्रा, निताई बनर्जी, सुनिल लाल, सुबोध विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, प्रवीण पाठक, ब्रजेश शर्मा, धर्मेन्द्र पाठक, शिव पूजन महतो, उतम सोनी, अजय सोनी सहित 16 भक्त शामिल हैं।