कई मायनों में आज ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की एटा रैली

  • 27 वर्ष बाद किसी प्रधानमंत्री को सुनेगी एटा की जनता, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे साथ

एटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज शुक्रवार को होने वाली एटा रैली कई मायनों में ऐतिहासिक होगी। इस रैली में जहां लोग पहली बार देश के प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री का संबोधन सुनेंगे, वहीं जिले में 27 वर्ष बाद कोई प्रधानमंत्री आज रैली कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ दिनेश वशिष्ठ का कहना है, इस रैली में एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद तथा फरुर्खाबाद लोकसभा सीट की अलीगंज विधानसभा के दो लाख कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सुनने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री भवानी सिंह, लोकसभा प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा, भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री तथा जलेसर से भाजपा उम्मीदवार रहे एसपी सिंह बघेल भी इस मौके पर होंगे। एटा और कासगंज के पार्टी जिला अध्यक्ष तथा एटा से भाजपा उम्मीदवार राजवीर सिंह राजू, मैनपुरी से प्रेम सिंह शाक्य, फिरोजाबाद से चन्द्र सिंह जादों एवं फरुर्खावाद के उम्मीदवार मुकेश राजपूत प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। उल्लेखनीय है कि 17 मई 1991 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने रैली की थी। उसके बाद आज शुक्रवार को 27 वर्ष बाद कोई प्रधानमंत्री एटा में रैली करेगा। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

This post has already been read 8625 times!

Sharing this

Related posts